लाइफस्टाइल

तेज धूप ने स्किन का कर दिया है बुरा हाल, टैनिंग दूर करने के लिए आजमाएं ये होममेड स्क्रब, शीशे की तरह चमकने लगेगा चेहरा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 6, 2025, 01:48 PM IST

गर्मियों में स्किन का टैन होना एक आम बात है। इससे कई लोग परेशान रहते हैं। टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि घर पर स्क्रब तैयार कर आप टैनिंग की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

Untitled design

स्किन टैनिंग, जिसे आमतौर पर 'सन टैन' भी कहा जाता है, तब होती है जब हमारी त्वचा सूरज की हानिकारक पराबैंगनी (UV) किरणों के संपर्क में आती है। हमारी त्वचा इन किरणों से खुद को बचाने के लिए मेलेनिन नामक एक पिगमेंट का उत्पादन बढ़ा देती है, जिससे त्वचा का रंग गहरा या काला पड़ जाता है। गर्मियों में टैनिंग होना आम बात है। इससे हममे से ज्यादा लोग परेशान रहते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर पर स्क्रब तैयार कर आप किस तरह टैनिंग से छुटकारा पा सकते हैं।

कॉफी फेस स्क्रब

कॉफी में कैफिन होता है जो ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है और त्वचा की खोई रंगत को वापस लाने में मदद करता है। स्क्रब तैयार करने के लिए तीन बड़े चम्मच पिसी हुई कॉफी और आधा कप दही को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट के लिए इसे लगाकर छोड़ दें। फिर स्क्रब करते हुए चेहरा धो लें। फेस वॉश करने के बाद मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें।

टमाटर और चीनी का स्क्रब

इसके लिए टमाटर को दो हिस्सों में काट लें। कटे हुए हिस्से पर चीनी छिड़कें। इसे सीधे टैन वाले हिस्से पर हल्के हाथों से रगड़ें। 5-10 मिनट तक रगड़ने के बाद ठंडे पानी से धो लें। टमाटर में लाइकोपीन होता है जो त्वचा को चमकदार बनाता है और टैन को हल्का करता है। चीनी एक्सफोलिएंट का काम करती है।

नींबू और शहद का स्क्रब

इसके लिए 1 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच चीनी को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें। 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। नींबू में ब्लीचिंग गुण होते हैं जो टैन को हल्का करते हैं। शहद त्वचा को नमी प्रदान करता है। चीनी अतिरिक्त एक्सफोलिएशन के लिए है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article