लाइफस्टाइल

Split Ends Hair: हेयर ग्रोथ में रुकावट पैदा कर सकते हैं दो मुंहे बाल, इन उपायों से पाएं छुटकारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2023, 12:20 AM IST

Split Ends Hair: दोमुंहे बालों की परेशानी को दूर करने के लिए आप कई तरह के घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। इन नुस्खों की मदद से आपके बाल काफी हेल्दी नजर आएंगे। साथ ही बालों की ग्रोथ अच्छी होगी। आइए जानते हैं दोमुंहे बालों की परेशानी को कम करने के लिए क्या करें?

Image

दोमुंहे बालों की परेशानी दूर करे ये हेयर मास्क

KEY HIGHLIGHTS
  • दही और शहद से दूर करें दोमुंहे बाल की समस्या
  • दोमुंहे बालों से छुटकारा दिलाए अंडे का हेयर मास्क
  • पपीते से पाएं दोमुंहे बालों की परेशानी से छुटकारा


Split Ends Hair: दोमुंहे बालों की समस्या इन दिनों काफी ज्यादा बढ़ती जा रही है। इसका कारण बढ़ता प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल, बीमारियां इत्यादि हो सकती हैं। दोमुंहे बाल होने पर आपके बालों की ग्रोथ रूक जाती है। ऐसे में बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए दोमुंहे बालों से छुटकारा पाना बहुत ही जरूरी है। अगर आप दोमुंहे बालों की परेशानी को दूर करना चाहते हैं तो समय-समय पर अपने बालों को ट्रिम करें। इसके साथ ही आप कई तरह के अन्य नुस्खों की मदद से दोमुंहे बालों की समस्या को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-

दो मुंहे बालों की परेशानी कैसे करें दूर?

बालों की ग्रोथ को बेहतर करने के लिए दोमुंहे बालों की परेशानी को दूर करना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए आप नैचुरल उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में

अंडा का करें प्रयोग

अगर आप लंबे समय से दोमुंहे बालों की परेशानी से जूझ रहे हैं तो अंडा अपके लिए काफी प्रभावी हो सकता है। अंडे में प्रोटीन से आपके बालों की ग्रोथ अच्छी हो सकती है। अंडा से हेयर मास्क बनाने के लिए 1 कटोरी में अंडा लें। इसे फोड़कर इसे अच्छी तरह से फेंटें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच शहद और ऑलिव ऑयल मिक्स करके इसे अपने बालों पर लगाएं। करीब 1 घंटे बाल अपने बालों को धो लें। कुछ सप्ताह में आपके दोमुंहे बाल गायब हो जाएंगे।

पपीते से गायब करें दोमुंहे बाल

दोमुंहे बालों की परेशानी को दूर करने के लिए पपीता काफी कारगर उपायों में से एक है। इसके लिए थोड़ा सा पपीता लें। इसे अच्छी तरह से मैश करें। अब इसमें थोड़ी सी दही और शहद मिक्स कर लें। इसके बाद इस हेयर मास्क को अपने बालों में लगाएं। 1 घंटे बाद बालों को धो लें। इससे आपके दोमुंहे बाल कम हो सकते हैं।

शहद है फायदेमंद

दोमुंहे बालों की परेशानी को दूर करने में शहद काफी फायदेमंद हो सकता है। शहद के इस्तेमाल से आपके बालों की ड्राइनेस कम हो सकती है। साथ ही आपके बाल काफी हेल्दी नजर आएंगे। इसके लिए बालों में शैंपू करने से करीब 1 घंटा पहले दही और शहद मिलाकर अपने बालों पर लगाएं। इससे दोमुंहे बाल दूर होंगे। साथ ही बालों की चमक भी बढ़ेगी।

दोमुंहे बालों की परेशानी को दूर करने में यह नुस्खे काफी प्रभावी हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आफकी परेशानी किसी कारण से बढ़ रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की सला जरूर लें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article