Hair Mask For Monsoon: लड़कियों को अपने बाल बड़े प्यारे होते हैं। अगर बाल सुंदर न दिखें तो सारा लुक ही खराब हो जाता है। इन बालों को हेल्दी और खूबसूरत रखने के लिए लड़कियां पार्लर का भी खूब सहारा लेती हैं। लेकिन मानसून आते ही हर किसी के बाल एकदम ड्राई हो जाते हैं। बरसात अपने साथ फ्रिजी बाल लेकर आता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आपको कुछ खास घरेलू उपाय कर लेने चाहिए। यहां हम आपको कुछ खास हेयर मास्क के बारे में बता रहें जो आपके बालों को मुलायम, फ्रिज फ्री और सुंदर बना देंगे।
दही और मेथी
दही और मेथी का हेयर मास्क भी मानसून के लिए बेस्ट होता है। इसके लिए आप 2 बड़े चम्मच ताज़ा दही में 1 बड़ा चम्मच मेथी पाउडर या रातभर भिगोई हुई मेथी पीसकर मिलाएं। चाहें तो इसमें थोड़ा नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इस मिश्रण को सिर की त्वचा और जड़ों पर लगाएं और 30 से 40 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें। यह मास्क बालों का झड़ना रोकता है और डैंड्रफ से राहत देता है।
केला और नारियल तेल
अगर आपके बाल बहुत रूखे और बेजान हो गए हैं, तो केला और नारियल तेल का हेयर मास्क बहुत लाभदायक है। इसके लिए एक पके हुए केले को मैश कर लें और उसमें 1-2 चम्मच नारियल तेल और 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को बालों की लंबाई में लगाकर 30 मिनट तक छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें। यह मास्क बालों को गहराई से मॉइस्चराइज़ करता है और उन्हें मुलायम, चमकदार बनाता है। वहीं, अगर आप बालों को प्रोटीन देना चाहते हैं तो अंडा और एलोवेरा का मास्क भी बहुत अच्छा विकल्प है। इसमें एक अंडा, दो चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच जैतून का तेल मिलाकर फेंट लें और बालों पर लगाएं। 20 से 25 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। यह मास्क बालों को मजबूती देने और टूट-फूट से बचाने में मदद करता है।
ध्यान दें-
इन सभी हेयर मास्क को हफ्ते में एक बार लगाना है। मास्क लगाते समय हल्के हाथों से मसाज करें, जिससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़े और बालों की जड़ों को पूरा पोषण मिले।
