लाइफस्टाइल

Face Pack For Oily Skin: चिपचिपी गर्मी में चेहरे पर निकल आया है एक्स्ट्रा तेल? क्लियर लुक के लिए ट्राई करें ये बेसन वाला नुस्खा

Face Pack For Oily Skin (आयली स्किन के लिए फेस पैक): गर्मी और बारिश वाले इस चिपचिपे तो उमस भरे मौसम में स्किन काफी ऑयली हो सकती है। ऐसे में ये वाला देसी बेसन फेस पैक आपके बहुत ही काम का हो सकता है। देखें चेहरे से एक्स्ट्रा तेल कैसे हटाएं।

Image

Homemade Face Pack for Oily Skin

Face Pack For Oily Skin: गर्मियों के मौसम में स्किन का हाल बेहाल हो जाता है। वहीं ऐसे गर्मी और बारिश वाले मिले जुले मौसम में तो स्किन बहुत ही ज्यादा चिपचिपी हो जाती है। एक्सट्रा ऑयल की दिक्कत काफी इरिटेटिंग हो सकती है, ऐसे में अगर आप अपनी स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाना चाहते हैं। तो एक्स्ट्रा तेल हटाने के लिए ये वाला देसी बेसन फेस पैक वाला नुस्खा आपके बहुत काम का हो सकता है। इससे न केवल आपकी स्किन के तेल निकल जाएगा, बल्कि पिंपल, ब्लैकहेड्स तो एक्ने की दिक्कत भी दूर हो जाएगी।

घर पर बनाएं बेसन फेस पैक

बेसन वाला देसी नुस्खा फॉलो कर के आपकी स्किन की रंगत ठीक हो सकती है। इस वाले फेस पैक से टैनिंग भी दूर होगी, बता दें कि बेसन में कई सारे एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। और ये पाउडर आपके लिए लाभदायक हो सकता है। इस वाले फेस पैक को बनाने के लिए आपको 2 चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी मिक्स करनी होगी। और इसी के साथ साथ आप इस पैक में 2 चम्मच दही भी डाल सकते हैं। ये सारी ही चीजें आपकी स्किन के लिए रामबाण होती हैं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 10 मिनट तक रहने दें और फिर हल्के गर्म पानी से धो लें।

इस तरह से आपके चेहरे पर जमा एक्स्ट्रा ऑयल हट जाएगा। तो बेसन और गुलाब जल वाला फेस पैक भी अप्लाई किया जा सकता है। जरूर ही आपको इस गर्मी तो बारिश वाले चिपचिपे मौसम में ये देसी फेस पैक लगाना ही चाहिए। हालांकि आपको इस बात का ख्याल रखना होगा कि, आपकी स्किन को क्या सूट करता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article