लाइफस्टाइल

चेहरे की झाइयों से हैं परेशान तो आज से ही करें इन होममेड सीरम का इस्तेमाल, दूर होगी Pigmentation

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 25, 2023, 03:46 PM IST

गर्मियों के मौसम में स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होती है। पिंपल से लेकर ब्लैकहेड्स और झाइयों तक की समस्या आपकी खूबसूरती को बिगाड़ देती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लड़कियां तमाम तरह के नुस्खे अपनाती हैं। झाइयों की समस्या एक आम समस्या है इससे कई लोग परेशान रहते हैं।

Image

चेहरे की झाइयों को ऐसे करें दूर (Source:istock)

Serum to remove pigmentation: गर्मियों के मौसम में स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होती है। पिंपल से लेकर ब्लैकहेड्स और झाइयों तक की समस्या आपकी खूबसूरती को बिगाड़ देती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लड़कियां तमाम तरह के नुस्खे अपनाती हैं। झाइयों की समस्या एक आम समस्या है इससे कई लोग परेशान रहते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के केमिकल बेस्ड प्रोडक्‍ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन पिगमेंटेशन से छुटकारा मिल पाना काफी मुश्किल होता है। झाइयों की समस्या दूर करने के लिए आप केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट की जगह होममेड प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर इससे छुटकारा पा सकती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको झाइयों से छुटकारा पाने के नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं।

पिग्मेंटेशन दूर करने के लिए होममेड सीरम - Homemade Serum For Pigmentation Removal

इस सीरम को बनाने के लिए संतरे और नींबू के रस को एक कटोरी में रख लें।

दूसरे कटोरी में एलोवेरा जेल, गुलाब जल और बेस क्रीम मिला लें।

अब एलोवेरा में नींबू और संतरे के रस के मिश्रण को धीरे-धीरे मिलाएं।

इस तैयार सीरम को झाइयों पर 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें।

दिन में 2 बार इस मिश्रण का इस्तेमाल करने पर अच्छा असर देखने को मिल सकता है।

ये घरेलू नुस्खे भी हैं कारगर

आलू को कद्दूकस कर उसका रस निकाल लें। अब एक बाउल में बेसन और हल्दी पाउडर लें और उसमें आलू का रस मिलाकर एक पेस्ट तैायर करें और फिर इसे फेस पर अप्लाई करें। इसको कुछ देर चेहरे पर लगा रहने दें और फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे पिगमेंटेशन की समस्या कम होगी और चेहरे से निकलने वाले एक्सट्रा ऑयल से छुटकारा मिलेगा।

एक बाउल में पपीता , शहद और गेहूं का आटा मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और फिर इसे चेहरे पर लगाएं और हल्‍के हाथों से चेहरे को रगड़ें। इस पेस्ट को 10 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और फिर इसे वॉश कर लें। इस पेस्ट के इस्तेमाल से स्किन रिपेयर में मदद मिलती है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article