लाइफस्टाइल

सिर्फ दो दिन में गायब होगी महीनों की जमा टैनिंग, बस रोज करके देखें ये काम

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 29, 2025, 12:51 PM IST

Home Remedies to Remove Tanning: टैनिंग दूर करने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट लेते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर टैनिंग की समस्या को दूर किया जा सकता है।

Image

टैनिंग दूर करने के घरेलू उपाय (Image: istock)

Home Remedies to Remove Tanning: गर्मी हो या फिर बारिश के मौसम में हल्की सी धूप, टैनिंग से बच पाना लोगों के लिए काफी मुश्किल होता है। टैनिंग की वजह से चेहरे की चमक खो जाती है। ऐसे में टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी टिप्स अपनाते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ सिंपल घरेलू नुस्खे अपनाकर आप टैनिंग की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जिसे फॉलो कर आप टैनिंग को दूर कर सकते हैं।

नींबू और शहद

इसके लिए एक चम्मच नींबू के रस में एक चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को टैनिंग वाले हिस्से पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। नींबू का रस नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है, जबकि शहद त्वचा को नमी देता है और सॉफ्ट बनाता है।

टमाटर, दही और नींबू का पैक

टमाटर में लाइकोपीन होता है जो टैनिंग कम करने में सहायक है। वहीं दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा को हल्का करता है। इसका मिश्रण तैयार करने के लिए एक टमाटर का गूदा, दो चम्मच दही और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को टैनिंग वाली त्वचा पर लगाएं। 20-30 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। रिजल्ट देखने को मिलेगा।

बेसन और हल्दी का पैक

टैनिंग की समस्या को दूर करने के लिए आप बेसन और हल्दी के पैक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए दो चम्मच बेसन, आधा चम्मच हल्दी पाउडर और थोड़ा दूध या दही मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को टैनिंग वाले हिस्से पर लगाएं और सूखने दें। जब यह पूरी तरह सूख जाए, तो इसे रगड़ते हुए धो लें। सन त्वचा को साफ करता है और हल्दी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के साथ त्वचा को निखारती है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article