Home Remedies to Remove Mosquitoes: गर्मियां शुरू होते ही मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। इनके काटने सं डेंगू, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है। इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले कोईल या लिक्विड रिपेलेंट में हानिकारक केमिकल होते हैं जो सांस से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकते हैं। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से मच्छरों के आतंक से छुटकारा पा सकते हैं।
मच्छरों को भगाने के 5 घरेलू उपाय - Home Remedies to Remove Mosquitoes
नींबू और लौंग
नींबू और लौंग की मदद से आप मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए नींबू को आधा काटें और उसमें कुछ लौंग लगा दें। इसे घर के कोनों में रखें। लौंग और नींबू की गंध से मच्छर दूर भागते हैं।
नीम का तेल
नीम के तेल को नारियल के तेल के साथ मिलाकर शरीर पर लगाएं। नीम के तेल की गंध मच्छरों को दूर रखती है। ये सेहत के लिए भी हानिकारक नहीं होती है।
कपूर
मच्छरों के आतंक से छुटकारा पाने के लिए कपूर का इस्तेमाल भी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए दरवाजे-खिड़कियां बंद करके कमरे में कपूर जलाएं। कपूर की गंध से मच्छर भाग जाते हैं।
लहसुन
मच्छरों को भगाने में लहसुन भी बेहद कारगर माना जाता है। इसके लिए लहसुन की कुछ कलियों को पीसकर पानी में उबालें। इस पानी को स्प्रे बॉटल में डालकर घर के कोनों में छिड़कें। सारे मच्छर भाग जाएंगे। लहसुन की गंध मच्छरों को दूर रखती है।
तुलसी
तुलसी के पौधे को घर में लगाने से भी मच्छरों के आतंक से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए घर में तुलसी का पौधा लगाएं। तुलसी की गंध मच्छरों को दूर रखती है।
