लाइफस्टाइल

पीले दांतों के कारण हंसना हो गया मुश्किल तो आज ही अपना लें ये 5 देसी नुस्खे, शीशे की तरह चमकेंगे दांत

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 20, 2024, 05:08 PM IST

दांतों का पीला होना एक आम समस्या है, लेकिन यह आपसे आपकी हंसी तक छीन लेता हैं। दांतों को सफेद और चमकदार बनाने के लिए अगर आप महंगे ट्रीटमेंट और टूथपेस्ट कर-कर के थक चुके हैं तो देसी नुस्खे घर बैठे करें जिनसे आपके दांत मोतियों जैसे चमक जायेंगे।

Image

Home remedies to get rid of yellow teeth

सही से ब्रश न करने की वजह से बच्चें हो या बुजुर्ग सभी के दांत पीले हो । सकते हैं। अगर इस समस्या को ठीक नहीं किया जाए तो ये आपके ओरल हेल्थ के साथ-साथ ओवरआल हेल्थ और पर्सनालिटी पर भी असर डाल सकती हैं। पीले दांतों की वजह से हम सही से मुस्कुरा तक नही सकते हैं। लेकिन आप घर बैठे ही कुछ ऐसी टिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसनें आपके दांत मजबूत होने के साथ नए जैसे चमकेंगे। आपको कुछ नही करना बस घर में मिलने वाली कुछ चीजों से अपना टूथकेयर करना है।

पीले दांतों से राहत पाने के लिए 5 देसी नुस्खे

1. नींबू और बेकिंग सोडा

चुटकी भर बेकिंग सोडा में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर एक पेस्ट बना ले। इसे टूथब्रश से हल्के-हल्के दांतों पर लगाएं और 2-3 मिनट बाद धो लें। हफ्ते में 1-2 बार इसका इस्तेमाल करें।

2. सरसों का तेल और नमक

सरसों के तेल में एक चुटकी नमक मिलाकर दांतों पर मसाज करें। यह दांतों को सफेद बनाने के साथ-साथ मसूड़ों को मजबूत करता है।

3. नीम का दातुन

नीम के दातुन का इस्तेमाल काफी लंबे समय से भारत में चला आ रहा है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो दांतों को साफ और चमकदार बनाते हैं।

4. संतरे के छिलके का पाउडर

संतरे के छिलकों को सुखाकर पीस लें और इसका पाउडर बना लें। इसे पानी या गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार के ले और दांतों पर लगाएं।

5.हल्दी और नारियल तेल

हल्दी पाउडर में एक चम्मच नारियल का तेल मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे दांतों पर लगाकर 2-3 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर साफ पानी से धो लें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article