लाइफस्टाइल

फर्नीचर को दीमक से बचाने के लिए अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय, हफ्ते भर में मिलेगा छुटकारा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 11, 2025, 01:42 PM IST

बरसात के मौसम में कीड़े मकौड़ों का आतंक काफी बढ़ जाता है। इसके अलावा इस मौसम में दीमक लगने का भी खतरा काफी बढ़ जाता है। नमी की वजह से दीमक पनपने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी दीमक से परेशान हैं तो इन टिप्स को फॉलो कर दीमक से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

दीमक भगाने के असरदा घरेलू उपाय (Photo: istock)

बारिश का मौसम जहां एक तरफ राहत लाता है, वहीं दूसरी ओर यह दीमक जैसी कीट समस्याओं को भी बढ़ा देता है। नमी की वजह से दीमक पनपने लगते हैं और फैलने लगते हैं। इनसे घर के फर्नीचर को काफी खतरा रहता है। ये घर के फर्नीचर और लकड़ी के सामान को खोखला कर देती हैं। ऐसे में समय रहते इनका उपाय करना जरूरी है। अगर समय रहते इनका सामाधान न ढूंढा जाए तो ये घर में मौजूद लकड़ी के सामान और दरवाजों को डैमेज कर सकते हैं। ऐसे में यहां हम आपको दीमक से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं।

दीमक भगाने के असरदा घरेलू उपाय

नीम का तेल

नीम का तेल दीमक भगाने में काफी प्रभावी माना जाता है। ये एक कीटनाशक की तरह काम करता है। इसके लिए नीम के तेल को पानी में मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें। फिर जहां-जहां दीमक लगी हों, वहां इसे सीधे स्प्रे करें। इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करने से दीमक धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी।

बोरेक्स पाउडर

दीमक से छुटकारा दिलाने में बोरेक्स पाउडर भी काफी असरदार है। इसके लिए बोरेक्स पाउडर को पानी में घोलकर एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को दीमक से प्रभावित जगहों पर लगाएं। जल्द रिजल्ट दिखेगा।

सफेद सिरका

सिरका दीमक के लिए ज़हरीला होता है और उन्हें दूर भगाने में मदद करता है। सफेद सिरके को पानी के साथ बराबर मात्रा में मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें। इसे दीमक वाली जगहों प स्प्रे करें। आप इसमें थोड़ा नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

Ritu raj
Ritu raj author

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां... और देखें

End of Article