लाइफस्टाइल

पाना चाहते हैं हाइपरपिग्मेंटेशन से छुटकारा, तो आज ही अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 7, 2025, 07:46 PM IST

Home remedies for Hyperpigmentation: हाइपरपिग्मेंटेशन एक आम समस्या है। इससे कई लोग परेशान रहते हैं। इनसे छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप हाइपरपिगमेंटेशन से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

Home remedies for Hyperpigmentation

Home remedies for Hyperpigmentation: हाइपरपिग्मेंटेशन , जिसे त्वचा पर काले धब्बे या घेरे भी कहा जाता है, एक आम समस्या है। इससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। लड़का हो या लड़की हर कोई इससे बचने के लिए कई महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी इस समस्या से छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

हाइपरपिगमेंटेशन से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे - Home Remedies to get rid of Hyperpigmentation

एलोवेरा

इसके लिए रात को सोने से पहले प्रभावित जगह पर ताज़ा एलोवेरा जेल लगाएं और सुबह धो लें। एलोवेरा जेल में मौजूद एलोइन नामक तत्व मेलेनिन उत्पादन को कम करने में मदद करता है।

कच्चा आलू

कच्चे आलू का एक टुकड़ा काटकर प्रभावित जगह पर कुछ मिनटों तक रगड़ें और फिर धो लें। आलू में एंजाइम होते हैं जो त्वचा को हल्का करने में मदद कर सकते हैं।

नींबू का रस और शहद

इसके लिए बराबर मात्रा में नींबू का रस और शहद मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे प्रभावित जगह पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद धो लें। नींबू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं, जबकि शहद त्वचा को नमी प्रदान करता है। संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को नींबू का रस पतला करके इस्तेमाल करना चाहिए।

दही

दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा को हल्का करने में मदद करता है। इसके लिए प्रभावित जगह पर दही लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें।

टमाटर

टमाटर में लाइकोपीन होता है जो त्वचा को धूप से होने वाले नुकसान से बचाता है और त्वचा की रंगत को सुधारने में मदद करता है। इसके लिए टमाटर का गूदा प्रभावित जगह पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article