लाइफस्टाइल

Dark Knees Home Remedies: घुटनों का कालापन बन रहा शर्मिंदगी का कारण, दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 25, 2023, 10:31 AM IST

Dark Knees Home Remedies: बदलते मौसम में स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती है। अगर चेहरे पर पिंपल निकाल आए या फिर स्किन डल दिखे तो इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं, लेकिन अक्सर ये देखने को मिलता है कि कई लोग अपने घुटनों की सही देखभाल नहीं करते हैं जिसकी वजह से वह काली पड़ जाती है।

Image

Dark Knees Home Remedies

Dark Knees Home Remedies: बदलते मौसम में स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होती है। अगर चेहरे पर पिंपल निकाल आए या फिर स्किन डल दिखे तो इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं, लेकिन अक्सर ये देखने को मिलता है कि कई लोग अपने घुटनों की सही देखभाल नहीं करते हैं जिसकी वजह से वह काली पड़ जाती है। घुटनों का कालापन स्किन टैन की वजह से होती है। कई बार घुटनों के कालेपन की वजह से काफी शर्मिंदगी भी महसूस होती है। ये आपकी सुंदरता भी बिगाड़ देती है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि हर बार बेहतर रिजल्ट देखने को नहीं मिलता है। ऐसे में आप घुटने का कालापन दूर करने के लिए आप घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप घुटनों का कालापन आसानी से दूर कर सकते हैं।

घुटने का कालापन दूर करने के घरेलू नुस्खे - Home remedies to get rid of Dark Knees

खीरा

घुटनों का कालापन दूर करने में खीरा बेहद कारगर माना जाता है। इसके लिए खीरे के स्लाइस को घुटने पर कुछ देर रगड़े और फिर ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से स्किन टैन की समस्या से निजात मिल सकेगा।

आलू

आलू के इस्तेमाल से भी घुटने के कालेपन से निजात मिल सकता है। इसके लिए आलू के रस को प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे जल्द छुटकारा मिलेगा।

हल्दी

हल्दी स्किन की रंगत को साफ करने में काफी सहायक माना जाता है। ऐसे में घुटने का कालापन दूर करने के लिए हल्दी में दूध और शहद मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं। जल्द कालेपन से छुटकारा मिलेगा।

नारियल तेल

नारियल तेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ये स्किन की रंगत को साफ करने में बेहद सहायक माना जाता है। ऐसे में अगर आप घुटने के कालेपन को दूर करना चाहते हैं तो नारियल तेल से मसाज करें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article