लाइफस्टाइल

Home remedies for dark circles: आंखों के नीचे पड़ गए हैं काले घेरे, इन घरेलू नुस्खे से Dark Circles से मिल जाएगा छुटकारा

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 20, 2023, 04:10 PM IST

डार्क सर्कल चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में काले घेरों से छुटकारा पाने के लिए आप इन घरेलू नुस्खे को फॉलो कर सकते हैं।

Image

डार्क सर्कल दूर करने के घरेलू नुस्खे (Source:istock)

Home remedies for dark circles: आंखें चेहरे की खूबसूरती को बयां करती है। आंखें एक साथ हजार शब्दों को बयां करती हैं लेकिन अगर आपके आंखों के नीचे काले घेरे हो तो ये खूबसूरती को बिगाड़ सकती है। आंखों के नीचे पड़ने वाले काले घेरों का कारण नींद की कमी और खराब लाइफस्टाइल हो सकता है। कई बार डार्क सकर्ल्स शर्मिंदगी का भी कारण बन जाते हैं। डार्क सकर्ल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। हालांकि कई बार परफेक्ट रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में डार्क सकर्ल्स से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप डार्क सकर्ल्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Home remedies to get rid of dark circles in hindi- डार्क सर्कल दूर करने के घरेलू नुस्खे

टमाटर

डार्क सर्कल को दूर करने में टमाटर बेहद कारगर माना जाता है। ये नेचुरल तरीके से आंखों के नीचे के काले घेरे को कम करता है। इसके साथ ही इसके इस्तेमाल से स्किन कोमल होती है और फ्रेश दिखती है। इसको इस्तेमाल करने के लिए टमाटर के रस में नींबू के रस को मिलाएं और फिर इसे काले घेरों पर अप्लाई करें।

आलू का रस

डार्क सर्कल को दूर करने के लिए आप आलू के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आलू के रस में नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को रूई की मदद से आंखों के नीचे लगाएं। इससे काले घेरे हटेंगे।

टी-बैग्स

ठंडे टी-बैग्स के इस्तेमाल से भी डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए टी-बैग को कुछ देर पानी में डुबोकर रखें। उसके बाद इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। फिर कुछ देर बाद इसे निकालकर आंखों पर रखकर लेट जाएं। रोजाना इसके इस्तेमाल से डार्क सर्कल की समस्या से निजात मिलेगा।

ठंडा दूध

कच्चा ठंडा दूध आंखों के नीचे काले घेरे पर लगाने से भी डार्क सर्कल की समस्या से निजात मिलता है। इसे कॉटन की मदद से आंखों के नीचे लगाएं। दिन में कम से कम दो बार इसका इस्तेमाल करें।

गुलाब जल

गुलाब जल के इस्तेमाल से भी डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए गुलाब जल को ठंडे दूध में बराबर मात्रा में मिलाएं और फिर कॉटन की मदद से इसे आंखों के नीचे अप्लाई करें।

संतरे का छिलका

इसके लिए संतरे के छिलके को धूप में सुखाकर पीस लें। इसके बाद इसमें गुलाब जल मिलाएं और फिर इसे काले घेरे पर लगाएं। जल्द रिजल्ट दिखेगा।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article