How To Get Rid Of Dark Circles: डार्क सर्कल की समस्या से इन दिनों काफी लोग परेशान हैं। डार्क सर्कल ना केवल आंखों बल्कि चेहरे की खूबसरती को भी बिगाड़ देती है। वैसे तो डार्क सर्कल होने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन आनुवांशिकी, उम्र, एलर्जी, नींद की कमी और डिहाइड्रेशन इसके मुख्य कारण माने जाते हैं। वहीं जेनेटिक वजह से भी काले घेरे होते हैं। इन काले घेरे से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि मेकअप के जरिए इसे छिपाया तो जा सकता है लेकिन इसे खत्म नहीं किया जा सकता। लेकिन क्या आपको मालूम है कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आंखों के नीचे के काले घेरे को कम कर सकते हैं।
डार्क सर्कल के लिए घरेलू उपचार - Home Remedies for Dark Circles
खीरा
डार्क सर्कल्स की समस्या से छुटकारा दिलाने में खीरा बेहद कारगर माना जाता है। इसके लिए खीरे की स्लाइस को अपनी आंखों पर 10-15 मिनट के लिए रखें। खीरा एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है जो डार्क सर्कल को कम कर स्किन को गोरा बनाता है।
टी बैग्स
ठंडे टी बैग्स के इस्तेमाल से भी आंखों के नीचे के काले घेरे को कम किया जा सकता है। इसके लिए ठंडे टी बैग्स को अपनी आंखों पर 10 से 15 मिनट के लिए रखें। इससे आंखों के आसपास की सूजन कम होगी और साथ कालेपन की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।
बादाम का तेल
बादाम के तेल से मालिश करने से भी डार्क सर्कल की समस्या से निजात मिल सकता है। इसके लिए बादाम के तेल की कुछ बूंदों को लेकर आंखों के नीचे धीरे-धीरे मालिश करें। इससे जल्द आंखों के नीचे के काले घेरे कम होंगे।
टमाटर और नींबू का रस
टमाटर और नींबू का रस के इस्तेमाल से भी आंखों के नीचे के काले घेरे को कम किया जा सकता है। इसके लिए टमाटर के रस और नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिला लें और फिर कॉटन की मदद से आंखों के काले हिस्से पर लगाएं। 10-15 मिनट तक इसे आंखों पर लगा रहने दें और फिर इसे साफ पानी से धो लें। ऐसा करने से आपको जल्द फर्क दिखेगा।
गुलाब जल
गुलाब जल के इस्तेमाल से भी डार्क सर्कल की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। गुलाब जल स्किन पर कूलिंग इफेक्ट छोड़ता है जिससे काले घेरे कम होते हैं। ऐसे में इसे आंखों के नीचे लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ें।
