लाइफस्टाइल

मुंह से आ रही बदबू बन रही शर्मिंदगी का कारण, तो आजमाकर देखें ये 4 घरेलू नुस्खे, तीसरा वाला सबसे कारगर

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 30, 2025, 01:11 PM IST

Bad Breath Home Remedies: मुंह से दुर्गंध आना एक आम समस्या है। इससे कई लोग परेशान रहते हैं। लेकिन इससे छुटकारा कैसे पाएं ये नहीं पता होता है। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप मुंह की दुर्गंध से छुटकारा पा सकते हैं।

Image

Bad Breath Home Remedies - मुंह की दुर्गंध से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे

Bad Breath Home Remedies: सांसों की दुर्गंध (Bad breath), जिसे हैलिटोसिस भी कहते हैं, एक आम समस्या है जो कई कारणों से हो सकती है। जैसे कि ठीक से ब्रश न करना, खाना खाने के बाद ठीक से मुंह न धोना, स्मोकिंग करना या तंबाकू खाना शामिल है। इस समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं। सांसों की दुर्गंध कई बार शर्मिंदगी का भी कारण बन जाती है। इसकी वजह से चार लोगों के बीच बैठना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सांसों की दुर्गंध से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।

Bad Breath Home Remedies - मुंह की दुर्गंध से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे

नियमित रूप से ब्रश करें

सांसों की दुर्गंध से छुटकारा पाने के लिए सबसे जरूरी है कि सही ढंग से ब्रश किया जाए। ऐसे में दिन में कम से कम दो बार, खासकर सुबह और रात में, फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट से ब्रश करें।

जीभ को करें साफ

ब्रश करने के बाद जीभ को साफ करना न भूलें। जीभ साफ ना करना मुंह से बदबू आने की बड़ी वजह बनता है। कई बार लोग दांतों की सफाई तो कर लेते हैं लेकिन जीभ को साफ नहीं करते, जिसकी वजह से मुंह से बदबू आती है।

लौंग

एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर लौंग (Clove) मुंह की दुर्गंध से छुटकारा दिलाने में सहायक माना जाता है। इसके लिए बस 1 या 2 लौंग के टुकड़ों को मुंह में रखकर चूसें। लौंग से निकलने वाला अरोमा और रस बदबू दूर करता है।

सेब का सिरका

मुंह की दुर्गंध से छुटकारा दिलाने में सेब का सिरका भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) डालें और इसे माउथवॉश की तरह इस्तेमाल करें। इससे मुंह के बैक्टीरिया दूर होंगे और सांसों से बदबू नहीं आएंगे।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article