3 Instant And Easy Holi Sweets Recipes, Holi Ki Mithai: होली का त्योहार मतलब रंग, मस्ती और ढेर सारी मिठास। इस खास मौके पर हर घर में कुछ मीठा जरूर बनता है, लेकिन कई बार समय की कमी की वजह से लंबी रेसिपी बनाना मुश्किल हो जाता है। इसीलिए मैंने आपके लिए 5 मिनट में बनने वाली आसान और झटपट मिठाइयों की रेसिपी तैयार की है, ताकि आप बिना ज्यादा मेहनत के होली की खुशियों में मिठास घोल सकें। ये रेसिपी स्वाद में शानदार हैं और बनाने में बेहद आसान, जिससे त्योहार का मज़ा और भी बढ़ जाएगा। यहां दी गई 3 तरह की फटाफटा बनने वाली मिठाई की रेसिपी को आप ट्राई करके मेहमानों की तारीफ बटोर सकते हैं। देखें होली की मिठाई की रेसिपी-
1. नारियल लड्डू
नारियल लड्डू बनाने की सामग्री-
- 1 कप सूखा नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
- 1/2 कप कंडेंस्ड मिल्क
- 1/4 छोटी चम्मच इलायची पाउडर
नारियल लड्डू बनाने का तरीका-
एक पैन में कद्दूकस किया हुआ नारियल हल्का सा 1–2 मिनट भून लें। अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होते ही गैस बंद कर दें। हल्का ठंडा होने पर छोटे-छोटे लड्डू बना लें। चाहें तो ऊपर से ड्राई फ्रूट्स लगाकर सजाएं।
2. चॉकलेट बर्फी
चॉकलेट बर्फी बनाने की सामग्री-
- 1 कप मिल्क पाउडर
- 1/2 कप कंडेंस्ड मिल्क
- 2 बड़े चम्मच कोको पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच घी
चॉकलेट बर्फी बनाने का तरीका-
पैन में घी गरम करके मिल्क पाउडर और कोको पाउडर डालें। अब कंडेंस्ड मिल्क मिलाकर 2–3 मिनट चलाएं। मिश्रण गाढ़ा होते ही प्लेट में फैला दें। फिर 2–3 मिनट ठंडा होने पर टुकड़ों में काट लें। बस तैयार है आपकी इंस्टेंट चॉकलेट बर्फी।
3. ब्रेड गुलाब जामुन-
ब्रेड गुलाब जामुन बनाने की सामग्री-
- 4–5 ब्रेड स्लाइस
- 1/2 कप दूध
- 1 कप चीनी
- 1 कप पानी
- तलने के लिए तेल या घी
ब्रेड गुलाब जामुन बनाने का तरीका-
पहले चीनी और पानी उबालकर 2–3 मिनट में चाशनी बना लें। ब्रेड के किनारे काटकर थोड़ा दूध डालकर नरम आटा जैसा गूंथ लें। छोटे-छोटे गोले बनाकर तेल में सुनहरा तल लें। गरम-गरम गुलाब जामुन को चाशनी में 2–3 मिनट डुबो दें। तैयार हैं आपके झटपट और स्वादिष्ट ब्रेड गुलाब जामुन।
