लाइफस्टाइल

Malpua Recipe: होली पर घर पर बनाएं मालपुआ, सभी मेहमान पूछेंगे इसकी रेसिपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2023, 11:03 AM IST

Holi Special Recipe : होली का त्यौहार रंगों से भरा त्यौहार होता है। इस मौके पर लोग अपने घरों में कई तरह के पकवान बनाते हैं। इन पकवान में मालपुआ भी शामिल है। अगर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को घर पर बना मालपुआ खिलाना चाहते हैं, तो परेशान न हों। आज हम आपको इस लेख में स्पेशल रेसिपी बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं मालपुआ की रेसिपी क्या है?

Image

होली पर बनाएं स्पेशल मालपुआ

KEY HIGHLIGHTS
  • घर पर तैयार करें चाशनी वाला मालपुआ
  • मालपुआ बनाने के लिए मैदा और सूजी है जरूरी
  • मालपुआ को सजाने के लिए इस्तेमाल करें पिस्ता

Holi Special Recipe : होली का त्यौहार जिस तरह रंग के बिना अधूरा है। उसी तरह यह त्यौहार मालपुए के बिना भी अधूरा है। खासतौर पर यूपी-बिहार में होली के मौके पर मालपुआ तैयार किया जाता है। मालपुआ काफी ज्यादा स्वादिष्ट होता है। वहीं, इसे तैयार करना भी बहुत ही आसान है। कुछ लोगों को मालपुआ बनाना नहीं आता है, ऐसे में वे होली पर बाहर से मालपुआ लाकर होली सेलेब्रेट करते हैं। लेकिन अगर इस होली पर अगर आप घर पर तैयार मालपुआ खाना चाहते हैं, तो परेशान न हों। आज हम आपको इस लेख में मालपुआ की स्पेशल रेसिपी बताएंगे। आइए जानते हैं मालपुआ की रेसिपी-

मालपुआ बनाने की रेसिपी क्या है?

मालपुए के लिए आवश्यक सामग्री

  • मैदा - आधा कप
  • सूजी - 1 कप
  • फुल क्रीम दूध - आधा कप
  • बेकिंग पाउडर - आधा चम्मच
  • पानी - 1 कप
  • पिस्ता - 5 से 5
  • तेल - तलने के लिए
चाशनी बनाने के लिए सामग्री
  • चीनी - 1 कप
  • पानी - डेढ़ कप
  • इलायची पाउडर - जरूरत के अनुसार
Masan Holi 2023: चिता की राख से काशी में खेली जाती है मसान होली, जानिए तारीख और महत्व

मालपुआ बनाने की विधि

  • मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन लें। इसमें मैदा, सूजी और बेकिंग सोडा मिक्स कर लें।
  • इसके बाद इसमें दूध डालकर मिक्स करें। मिश्रण को पतला करने के लिए आप इसमें थोड़ा पानी मिक्स करें, लेकिन ध्यान रखें कि मिश्रण अधिक पतला न हो।
  • इसके बाद इसे करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • जब तक आप मिश्रण को 15 मिनट के लिए छोड़ रहे हैं, तबतक चाशनी तैयार करें। इसके लिए 1 बर्तन को आंच पर चढ़ाएं। इसमें पानी और चीनी डालकर अच्छे से पका लें। जब चाशनी का एक तार बनने लगे तो गैस बंद कर लें। आप चाहे तो इसमें इलायची पाउडर डाल सकते हैं। इससे चाशनी में अच्छी खुशबू आएगी।
  • इसके बाद मालपुआ बनाने के लिए 1 कढ़ाही में तेल चढ़ाएं। इसके बाद इसमें 1 चम्मच तैयार मिश्रण डाले और गोलाकार बनाएं। सभी मालपुए को इसी तरह से तल लें।
  • मालपुआ को तबतक तलें, जबतक यह हल्का भूरा रंग न हो जाए।
  • इसके बाद सभी को गर्म चाशनी में डालें।
  • लीजिए मालपुआ तैयार है। अब इसे प्लेट में सर्व करें और सजाने के लिए इसपर पिस्ता को क्रश करके डालें। इससे मालपुआ काफी स्वादिष्ट नजर आएगा।
होली पर आप इन आसान तरीकों से मालपुआ तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप बिना चाशनी का मालपुआ बनाना चाहते हैं, तो मालपुआ की लैवी तैयार करते समय इसमें चीनी मिक्स करके लैवी तैयार करें। इसके बाद इसे तेल में फ्राई कर लें। इसे आपको चाशनी में डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article