लाइफस्टाइल

होली पर होगा जमकर धमाल, सालों तक मेहमान याद रखेंगे आपकी पार्टी, बस पढ़ लें घर पर होली पार्टी कैसे होस्ट करें

रंगों का त्योहार होली आने वाला है, अब वैसे तो होली पर कई जगहों पर ग्रैंड पार्टी और सेलिब्रेशन होता है। लेकिन घर पर आप अपने दोस्तों के लिए बढ़िया सी पार्टी होस्ट करेंगे तो मजा दुगना हो सकता है। तो अगर आप भी इस साल होली पर खास पार्टी होस्ट करना चाहते हैं। तो यहां पढ़ें कि, होली पार्टी कैसे होस्ट करते हैं, होली की पार्टी नियर मी, होली पर क्या करें।

Image

होली पार्टी कैसे प्लान करें

होली का नाम आते ही रंग, गुलाल, भांग और पकवानों की तस्वीर दिमाग में घूम जाती है। रंगों का त्योहार होली बस आने ही वाला है, इस साल होली बुधवार 4 मार्च को मनाई जाएगी। होली पर रंग खेलने के साथ साथ जमकर नाच-गाने और पार्टी करने का अलग ही मजा है। अब वैसे तो होली पर कई जगहों पर पार्टीज होती है, लेकिन इस बार आप कहीं बाहर न जाकर घर पर पार्टी होस्ट करेंगे तो भी बढ़िया रह सकता है। लेकिन पार्टी के लिए सही प्लानिंग काफी जरूरी है, इसलिए अगर आप इस साल ऐसी पार्टी होस्ट करना चाहते हैं, जो सालों साल सबको याद रहे। तो यहां पढ़ें कि, होली पार्टी कैसे होस्ट करते हैं, होली की पार्टी नियर मी, होली पर क्या करें।

How To Host A Holi Party

पार्टी की थीम

होली पार्टी होस्ट करने वाले हैं, तो पार्टी के लिए कोई बढ़िया सी थीम का चुनाव जरूर करें। थीम वाली पार्टीज में लोगों को काफी मजा आता है। आप बॉलीवुड स्टाइल वाली होली पार्टी प्लान कर सकते हैं या फिर आप कोई कलर थीम वाली पार्टी भी होस्ट कर सकते हैं। वहीं अगर आपको कुछ बहुत ही नया करना है, तो आप फूलों की होली प्लान कर सकते हैं। फूलों की होली खेलने का काफी ट्रेंड चल रहा है, आप भी ग्रैंड अंदाज में ऐसा कुछ कर सकते हैं।

पार्टी का डेकोरेशन

घर के आंगन या बालकनी को गुब्बारों, रंग-बिरंगी झालरों और फूलों की पंखुड़ियों से सजाने से लुक बहुत ही शानदार आएगा। साथ ही आप एक कोने में फोटो बूथ जरूर बना सकते हैं। जहां गुलाल से सराबोर मेहमान सेल्फी ले सकें।

रंगों का रखें ख्याल

होली रंगों के बिना तो अधूरी ही है, इसलिए पार्टी के लिए रंगों का खास ख्याल रखें। इको फ्रैंडली तो स्किन फ्रेंडली रंग रखें, साथ ही आप नेचुरल रंग खुद से भी तैयार कर सकते हैं। मेहमानों के लिए अलग से बाल्टी या पिचकारी का इंतजाम भी रखें।

गाने और गेम्स का करें इंतजाम

पार्टी में अगर गाने ही बढ़िया न हो तो मजा किरकिरा सा हो जाता है। ऐसे में आप अपनी होली पार्टी में गानों का खास ख्याल रखें। पहले से ही बढ़िया सी प्लेलिस्ट तैयार करके रखें। इसके अलावा मेहमानों के एंटरटेनमेंट के लिए कुछ देसी गेम्स भी प्लान करें, जैसे मटका फोड़, बैलून रेस या रंगों से टी-शर्ट पेंटिंग कॉम्पिटिशन।

खाना होना चाहिए स्वादिष्ट

डांस-पार्टी के साथ साथ खाना भी एकदम ही बढ़िया होना बहुत जरूरी है। आप पार्टी में वेलकम ड्रिंक लाइट स्नैक्स और होली स्पेशल मिठाई रख सकते हैं।

Holi Party Near Me

वहीं अगर आपको घर पर पार्टी नहीं करनी है, और कहीं बाहर भी जाना है। तो दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए कई सारी होली पार्टीज के ऑप्शन्स हैं। नोएडा में गार्डन गैलेरिया में रंग दे नोएडा (1-3 मार्च), एक्सपो सेंटर में होली धमाल 2026 (रेन डांस के साथ) और पेटस्ट्रीट रिज़ॉर्ट में पालतू जानवरों के साथ होली मनाने का कार्यक्रम (4 मार्च) शामिल हैं। अन्य विकल्पों में गुरुग्राम में इम्परफेक्टो होली 6.0 और रंगोत्सव 3.0 शामिल हैं, जिनमें डीजे, नेचुरल कलर्स और रेन डांस का मजा लिया जा सकता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article