लाइफस्टाइल

Gujiya Recipe: होली के दिन बनाएं ये 3 तरह की गुजिया, उंगलिया चाटते रह जाएंगे लोग, देखें सूजी-मावा और बेसन गुजिया की रेसिपी

Holi Special Gujiya Recipe: होली के दिन नजदीक हैं और ऐसे में घर में गुजिया न बने, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। अगर आप भी होली के खास मौके पर घर में गुजिया बनानी है तो आप यहां से 3 तरह की गुजिया यानी सूजी गुजिया, मावा गुजिया और बेसन गुजिया की रेसिपी देख सकते हैं।

Image

three types of gujiya recipe in hindi

Holi Special Gujiya Recipe: देशभर में लोग होली मनाने के लिए एक्साइटेड हैं। इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। होली का त्योहार रंग के साथ खाने-पीने का भी होता है। इस दिन घरों में एक से बढ़कर एक पकवान बनते हैं। इस खास मौके पर गुजिया न बने, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। गुजिया के बिना तो होली का त्योहार ही अधूरा है। गुजिया वैसे तो कई तरह की बनती है, लेकिन आमतौर पर मावा और सूजी की गुजिया ज्यादा मशहूर है। यहां से आप सिर्फ मावा और सूजी ही नहीं बल्कि बेसन की गुजिया बनाना भी सीख सकते हैं। यहां पर तीनों तरह की गुजिया बनाने की पूरी विधि दी गई है, वो भी हिंदी में।

1) सूजी गुजिया

सूजी गुजिया बनाने की सामग्री-

सूजी, मैदा, चीनी, सूखा नारियल, काली मिर्च, घी, मावा, बादाम, किशमिश, काजू, इलायची, जायफल।

सूजी गुजिया बनाने की विधि-

सूजी गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले आपको गुनगुने पानी में आटा मिलाकर गूंथ लेना है। फिर एक पैन में घी डालकर सूजी भून लेना है। अब भूनी हुई सूजी के ऊपर चीनी डालें। फिर काजू-बादाम और नारियल बुरादा भी फ्राई करके इसके ऊपर डाल सकते हैं। अब आपको इसी में इलायची और जायफल मिलाना है। जो मैदा आपने गूंथा था, उसकी लोई बना लें। अब आपको इसे पतला बेल लेना है और इसमें अंदर स्टफिंग डाल देना है। इसे गुजिया का आकार देना है और फिर तेल या घी में सुनहरा होने तक फ्राई कर लेना है।

2) मावा गुजिया

मावा गुजिया बनाने की सामग्री-

मावा, मैदा, दूध, देसी घी, नारियल बुरादा।

मावा गुजिया बनाने की विधि-

मावा गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बर्तन में मावा कद्दूकस कर लेना है। दूसरी तरफ एक बर्तन में मैदा छानकर उसमें घी, दूध मिक्स कर लेना है। मिक्स करने के बाद इसे हल्के हाथों से गूंथ लें और साइड करके रख दें। अब एक पैन में घी डालकर हल्की आंच पर कद्दूकस किया मावा पका लें और इसी में नारियल का बुरादा डालें। अब मावा ठंडा होने पर इसमें पिसी हुई चीनी डालकर मिक्स करें। आपकी स्टफिंग तैयार है। अब आपको आटे की छोटी लोई बनानी है और इसे बेलकर स्टफिंग भर लेना है। अब आपको इस कच्ची गुजिया को तेल या घी में अच्छे से फ्राई कर लें। आपकी मावा गुजिया तैयार है।

3) बेसन गुजिया

बेसन गुजिया बनाने की सामग्री-

मैदा, देसी घी, नमक, पानी, बेसन, नारियल बुरादा, चीनी, सूखे मेवे, सोंठ पाउडर, इलायची पाउडर।

बेसन गुजिया बनाने की विधि-

बेसन गुजिया बनाने के लिए एक थाली में मैदा, घी, नमक डालकर मिक्स करें और जब इसकी मुट्ठी बंधने लगे तो थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गूंथ लें। अब इसे 20 मिनट के लिए ढककर रख दें। अब एक पैन में घी डालकर गर्म करें और घी में बेसन डालकर सुनहरा होने तक भून लें। जब बेसन भून जाए तो इसमें सूखे मेवे मिलाएं। अब आपको आंच बंद करके इसे एक प्लेट में निकाल लेना है और सेम पैन में नारियल का बुरादा 1 मिनट के लिए भून लेना है। जब बेसन ठी हो जाए तो इसमें भूना हुआ नारियल बुरादा, इलायची पाउडर, सोंठ पाउडर डालकर मिक्स करें। अब मैदे के डो की छोटी लोई बनाकर बेल लें। अब इसमें आवश्यकता अनुसार स्टफिंग भर लें और गुजिया का आकर दें। फिर आपको इस कच्ची गुजिया को गर्म तेल में फ्राई करना है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article