लाइफस्टाइल

Rangoli Designs Holi : होली 2023 रंगोली डिजाइंस - देखें रंगोली के लेटेस्ट और नए पैटर्न, सजेगा आपका घर आंगन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2023, 08:58 PM IST

Rangoli Designs Holi : इस साल होली का त्यौहार 8 मार्च को मनाया जा रहा है, जिस दिन लोग एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर खुशी उल्लास के साथ गले मिलकर इस त्यौहार की बधाई देते है। वहीं, आप शानदार रंगोली डिजाइन से अपने घर की सजावट में चार चांद लगा सकते हैं।

Image

इस बार होली पर बनाएं ये खुबसूरत रंगोली के बेस्ट डिजाइंस

KEY HIGHLIGHTS
  • होली के एकदम नये रंगोली डिजाइन आइडियाज
  • होली में अपने घर के आंगन को अलग-अलग रंगों से सजा सकते हैं
  • इस बार होली में घर को खूबसूरत बनाने के लिए बनाएं नए डिजाइन की रंगोली

Rangoli Designs Holi : हिंदू धर्म में रंगोली को खास महत्व दिया गया है। त्यौहार चाहे कोई भी हो इन मौकों पर घर के आंगन को खूबसूरत रंगोली डिजाइंस से सजाया जाता है ताकि घर में मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर निवास करें। जिस प्रकार दिवाली में हर घर को खूबसूरत रंगोली से सजाया जाता है। ठीक उसी तरह होली के पर्व पर भी आंगन को रंगोली से सजाया जाता है। क्योंकि रंगोली को सुख समृद्धि का प्रतीक कहा जाता है और रंगोली के बिना होली का त्यौहार अधूरा मानते हैं। ऐसे में आप अपने घर आंगन को रंगों से सजा कर मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।

होली के लिए कुछ आसान और ट्रेंडिंग रंगोली के डिजाइंस -

1. फ्री-हैंड होली 2023 कोलम रंगोली

होली के दिन आप फ्री-हैंड कोलम रंगोली डिजाइंस से अपने घर को सजा सकते हैं। वैसे कोलम डिजाइन को हमेशा बेहद शुभ माना जाता है और इंडियन फेस्टिवल में लोग अपने घर में इस डिजाइंस को जरूर बनाते हैं। तो आप ऐसे में फ्री-हैंड कोलम रंगोली से अपने घर को अलग और आकर्षक दिखा सकती हैं।

2. राधा-कृष्ण रंगोली डिजाइन-

होली के पर्व को त्यौहार राधे कृष्ण के प्यार का भी प्रतीक भी माना जाता है। यही वजह है कि मथुरा और बरसाने में होली का पर्व खूब धूमधाम से मनाया जाता है। तो इस मौके पर आप अपने घर के आंगन में इस तरह के रंगोली डिजाइन बना सकते हैं, जो राधा-कृष्ण के प्यार को दर्शाए।

3. पानी पर रंगोली डिजाइन

पानी पर बनी रंगोली आजकल काफी पसंद की जाती है। इसे बनाने के लिए पानी पर फूलों, दीयों और मोमबत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। इसे बनाने के लिए वाटर कलर भी उपयोग होता है। इस डिजाइन को तैयार करने में फ्लोर पर एक पानी से भरा एक बड़ा जार लें और उसमें तेल की कुछ बूंदें डालकर उसमें अपनी डिजाइन बनाएं।

4. पिचकारी रंगोली डिजाइन-

होली का नाम आए और पिचकारी का जिक्र न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। इसके बिना होली अधूरी है। इसके लिए आप अपने घर के आंगन में रंग बिरंगी पिचकारियों की रंगोली डिजाइन बनाकर अपने घर की शोभा को और भी बढ़ा सकती हैं।

ट्रेडिशनल होली सजावट रंगोली बनाने के लिए फ्लोर पर वाइब्रेंट डिजाइन बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए चावल या रंगीन रेत का इस्तेमाल करें। इस रंगीन डिजाइन को बनाने के लिए ट्रेडिशनल होली कलर जैसे हरा, लाल, पीला, और नीले रंगों को चुनें। रंगों के अलावा अलग अलग रंगों के फूलों से भी ईजी और सुंदर रंगोली बना सकते हैं। फूलों की रंगोली घर की रौनक तो बढ़ाती ही है साथ ही घर को खूश्बू महका देती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article