Holi 2023: होली का त्योहार सभी को उत्साह से भर देता है। जबकि, होली खेलने का असली मजा तभी आता है जब हम बेफिक्र होकर रंगों में डूब जाते हैं। लेकिन जब हमें बालों और स्किन का ख्याल आता है तो इस बात की टेंशन हो जाती है कि होली में यूज होने वाले पक्के रंगों में हानिकारक केमिकल मौजूद होते हैं और कभी-कभी तो गुलाल में भी केमिकल मिक्स होते हैं, जिनके कारण बाल रूखे और बेजान होकर तेजी से गिरने लगते हैं। अगर आप भी बेफिक्र होकर होली का भरपूर आनंद उठाना चाहते हैं तो अपनाएं यह हेयर केयर टिप्स-
होली खेलने से पहले किए जाने वाले बचाव-
- होली खेलने से पहले बालों में ऑयलिंग जरूर करें। इससे बालों पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बन जाती है, जो बालों की स्कैल्प तक रंगों को पहुंचने से बचाने का काम करते हैं। ऑइलिंग के कारण बालों में रंग एब्जॉर्ब नहीं होता और बाल हानिकारक केमिकल्स के दुष्प्रभाव से बच जाते हैं।
- आप अपने बालों को इंपरमेबल स्कार्फ या शॉवर कैप से कवर कर सकते हैं, जिससे होली में इस्तेमाल किए जाने वाले रंग आपके बाल और स्कैल्प तक नहीं पहुंच सकेंगे।
- आप बालों पर रूट मास्क लगा सकते हैं, जो स्कैल्प को प्रोटेक्ट करता है और हेयर ड्राई होने से बचाता है
- होली से पहले अपने बालों के स्प्लिट एंड को ट्रिम करवा लें क्योंकि केमिकल्स सबसे ज्यादा स्प्लिट एंड पर ही अपना असर दिखाते हैं।
- भूलकर भी अपने बालों को खुला ना छोड़े। बालों का या तो जुड़ा बना लें या चोटी बनाकर बांध लें। ऐसा करने से आपके कम बाल ही रंगों के कांटेक्ट में आएंगे और डैमेज होने से बच जाएंगे।
इसके साथ ही होली खेलने के बाद भी बालों का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है। बालों में कलर्स को एब्जॉर्ब ना होने देने के लिए बालों को हर्बल शैंपू से वॉश कर लें। वहीं, बालों की नमी को बरकरार रखने के लिए हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। और आप दही और शहद मिलाकर भी बालों में अप्लाई कर सकते हैं। नारियल तेल से मसाज कर सकते हैं, जो आपके बालों के डैमेज रिपेयर के लिए 90% तक असरदार साबित हो सकता है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
