लाइफस्टाइल

Holi 2023: होली खेलने से पहले त्वचा पर लगाएं ये चीज, पक्का रंग नहीं चढ़ेगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2023, 05:57 PM IST

Holi 2023: हिंदू धर्म में रंगो के त्योहार होली का खास महत्व है। इसलिए इसे हिंदू धर्म के बड़े त्योहारों में से एक माना जाता है। केमिकलयुक्त रंगों से होली खेलने के बाद त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं भी होने लगती हैं। इन परेशानियों से बचने के लिए आप कुछ टिप्स को अपना सकते है।

Image

होली के रंगो से स्किन को बचाने के लिेए करे ये काम

KEY HIGHLIGHTS
  • रंगों की वजह से स्किन को कई तरह के नुकसान पहुंचते हैं
  • होली खेलने से पहले त्वचा पर इन चीजों को अप्लाई करें
  • इन शानदार टिप्स को अपनाने के बाद आपकी त्वचा हेल्दी रहेगी


Holi 2023: होली आने में अब कुछ ही वक्त बाकी रह गया है और सबने होली की जोरों -शोरों से तैयारियां शुरू कर दी है।होली का उत्सव हम सबके जीवन में कई खुशियां लेकर आता है। इन दिनों हम रंगों और आनंद से सराबोर हो जाते हैं। लेकिन होली के दौरान आप अपनी स्किन का ख्याल रखना बिल्कुल भी ना भूलें। होली के दौरान अक्सर रंगों के कारण त्वचा को काफी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में ये असरदार टिप्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। इन टिप्स को अपनाने के बाद अपकी त्वचा पर लगा पक्का रंग भी काफी आसानी से उतर जाएगा।

जरूर अपनाएं ये टिप्स-

त्वचा पर लगाएं ये चीज

होली खेलने से पहले बॉडी पर तेल, घी या मलाई लगाने से रंग या उसमें मौजूद केमिकल्स आपकी को नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। इसके अलावा होठों पर पेट्रोलियम जेली जरूर लगाएं, जिससे रंग इनपर नहीं चढ़ पाता है। बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन को भूलकर भी जरअंदाज न करें।

उबटन का इस्तेमाल

यदि आपकी त्वचा से होली का रंग उतरने का नाम नहीं ले रहा है तो इन्हें हटाने के लिए आटा, दूध, बेसन, हल्दी और तेल इन सबको मिक्स करके उबटन बना लें। इसे लगाने के लिए पहले नींबू रगड़कर स्किन को साफ करें और फिर उबटन को कई बार अप्लाई करके रंग निकालें।

आंखों का रखें ध्यान

होली खेलते समय अपनी आंखों का ध्यान भी रखें क्योंकि यदि आंखों के अंदर रंग चला जाता है तो आंखों में इंफेक्शन होने की संभावना होती है। अगर किसी कारण ऐसा आपके साथ हो जाए तो अपनी आंखों को तुरंत ठंडे व साफ पानी से धो लें। ध्यान रखे कि आंखों के आसपास वाले किसी भी एरिया पर कॉपर सल्फेट वाले रंगों लगाने से बचें और स्किन पर एल्युमीनियम ब्रोमाइड कलर्स भी दूरी बनाकर रखें।

अगर आप होली का त्योहार सेफ और हेल्दी तरीके से मनाना चाहते हैं तो ये जरूरी टिप्स को जरूर अपनाएं, जो आपके हेल्थ के साथ-साथ आपकी त्वचा और बालों को सही रखने में मदद करेगा। इन्हें फॉलो करने से होली के रंग भी आसानी से निकल जाएंगे।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article