Hina Khan Latest Saree Look: (हिना खान लेटेस्ट साड़ी डिजाइन): हिना खान अक्सर ही अपने फैशनेबल देसी लुक्स के साथ फैंस का दिल जीत लेती हैं। सबकी चहेती अक्षरा बहू का साड़ी वाला लुक तो सालों से नेटिजन्स को पसंद आ रहा है। वहीं हिना कभी भी अपने फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करने में कसर नहीं छोड़ती हैं। हिना ने हाल ही में अपना लेटेस्ट यूनिक साड़ी वाला लुक शेयर किया, जो नेटिजन्स को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। देसी और मॉर्डन के शानदार फ्यूजन वाली इस साड़ी की एक एक बात खास थी। वहीं आने वाली नवरात्रि के लिए तो हिना का ये वाला साड़ी लुक एकदम ही बेस्ट हो सकता है। देखें हिना खान के देसी बोहो लुक से जुड़ी सारी डिटेल्स यहां -

Hina Khan Latest Saree Look
हिना ने लेटेस्ट लुक में खास काले रंग की जैकेट पैटर्न की साड़ी पहनी थी। यूनिक बूटी प्रिंट वाली साड़ी के साथ उन्होने सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पहनी थी, जो एकदम ही कमाल लग रही थी। फेस्टिव सीजन में आप ऐसी वाली साड़ी को ट्रेडिशल ज्वेलरी के साथ स्टाइल करेंगी तो बहुत ही कमाल का लुक आएगा। हिना की इस साड़ी को खास नायरा पैंट साड़ी कहते हैं, जो मार्केट में काफी ट्रेंडी है।
यूनिक लुक वाली साड़ी
हिना खान की इस साड़ी का ब्लाउज लुक ही केवल जैकेट वाला नहीं था। बल्कि ये मॉर्डन लुक वाली साड़ी है, पैंट के ऊपर पहनी जाती है जो इसे और खास बनाती है। नायरा पैंट साड़ी का लुक हिना पर काफी जम ठम रहा है। बॉसी लेडीज के लिए तो पीस एकदम परफेक्ट है। जिन लड़कियों को साड़ी पहननी नहीं आती है, उनके लिए तो ये प्री ड्रेप्ड साड़ी एकदम क्लासिक लगेगी।
हिना की साड़ी से लेकर स्टाइलिंग सब कुछ एक नंबर लगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, इस साड़ी की कीमत क्या है। बता दें कि वेबसाइट पर इस यूनिक नायरा पैंट साड़ी की कीमत 28,999 है। अगर आप भी ऐसी वाली साड़ी पहनना चाहते हैं, तो अपने मास्टर जी को नाप दें आएं और फेस्टिव सीजन में आग लगा दें।
