लाइफस्टाइल

Heart Mehndi Designs: हथेली पर दिल रख देंगे आपके पिया, सावन में गोरे-गोरे हाथों में रचाएं ऐसी दिल वाली मेहंदी, देखें डिजाइन्स

Heart Mehndi Designs (दिल वाली मेहंदी के डिजाइन): सावन का महीना आने को है और सावन में सबसे ज्यादा मेहंदी की डिमांड रहती है। लड़कियां सावन में एक से बढ़कर एक मेहंदी के डिजाइन ढूंढकर लगाती हैं। यहां से आप दिल वाली मेहंदी के सबसे सुंदर डिजाइन देख सकती हैं।

Image

heart mehndi designs photo

Heart Mehndi Designs (दिल वाली मेहंदी के डिजाइन): सावन आए और महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी न रचाएं, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। सावन आने से पहले ही सावन की मेहंदी पर सर्च बढ़ गए हैं। महिलाएं अपने लिए मेहंदी के डिजाइन्स पसंद कर ही हैं। अगर आपको भी सावन में मेहंदी लगानी है तो आपको सबसे पहले यहां से डिजाइन्स देख लेने चाहिए। यहां खासतौर से दिल वाली मेहंदी के डिजाइन दिए गए हैं। दिल वाली मेहंदी बड़ी क्यूट लगती है और ये आपके हाथों की शोभा बढ़ाती है।

floral heart mehndi designs

floral heart mehndi designs

हाथों में फूल और साथ में दिल, इससे अच्छा कॉम्बो और क्या हो सकता है। आपको अगर फ्रंट हैंड पर मेहंदी लगानी ही है तो आप इस डिजाइन को जरूर ट्राई करें।

jaal mehndi designs for sawan

jaal mehndi designs for sawan

हाथों में जाल वाली मेहंदी अच्छी लगती है। ये जालीदार डिजाइन काफी ट्रेंडी है और आपके गोरे-गोरे हाथों में रचते ही सबसे हसीन नजर आएगा।

heart mehndi designs for back hand

heart mehndi designs for back hand

अगर आाप उल्टे हाथ पर मेहंदी लगाने की सोच रही हैं तो आपको यहां के डिजाइन को देख लेना चाहिए। ये डिजाइन बनाने के लिए भी काफी ज्यादा आसान हैं। सावन में मेहंदी का ये डिजाइन बैक हैंड पर ही अच्छी लगेगी।

full hand heart mehndi designs

full hand heart mehndi designs

अगर आप भरे-भरे हाथों की शौकीन हैं तो आपको दिल वाली मेहंदी लगानी चाहिए। दिल से भरे हाथ जो देखेगा बस आपकी ही तारीफ करेगा। इस मेहंदी को आप अपने पहले सावन पर लगा सकती हैं और इसे सूट या साड़ी के साथ स्टाइलिश तरीके से कैरी कर सकती हैं।

heart mehndi designs for kids

heart mehndi designs for kids

अगर आपको सावन के महीने में बच्चों के हाथों पर मेहंदी लगानी है तो आपको यहां दिए सिंपल और आसान डिजाइन देख लेने चाहिए। बच्चों के लिए सिंपल और जल्दी बनने वाले डिजाइन ही बेस्ट होते हैं।

easy dil wali mehndi

easy dil wali mehndi

अगर आपको अपनी ब्राइडल मेहंदी लगानी है तो आप इस डिजाइन में ये मिनिमल डिजाइन जोड़ सकते हैं। ये डिजाइन्स आपकी हथेली पर रचते ही आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं।

bell mehndi designs

bell mehndi designs

बेल डिजाइन वाली मेहंदी लड़कियों को पहली पसंद है। लड़कियों के फ्रंट हैंड पर ऐसे पहले बेल प्यारे लगते हैं और वो भी खासतौर से अगर उसमें दिल वाला डिजाइन हो तो ये और भी अच्छे लगते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article