लाइफस्टाइल

चाय-बिस्किट से नहीं बनेगी सेहत! नाश्ते में शामिल करें प्रोटीन से भरी ये 4 देसी चीजें

Healthy Indian Breakfast: शरीर को फिट रखने और दिमाग को बेहतर काम कराने के लिए दिन की पहली मील यानी नाश्ता हेल्दी होना बहुत जरूरी है। यदि आप नाश्ते में खाने के लिए कुछ हेल्दी फूड्स की तलाश में हैं, तो हम आपको प्रोटीन से भरपूर 4 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Image

नाश्ते के लिए हेल्दी फूड्स

Healthy Indian Breakfast: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग अक्सर सुबह का नाश्ता जल्दबाजी में कर लेते हैं या फिर फैंसी और इंस्टेंट फूड्स पर निर्भर हो गए हैं। चाय, कॉफी, बिस्किट, ब्रेड या पैकेज्ड फूड ज्यादातर लोगों के लिए नाश्ते का आसान ऑप्शन बन चुके हैं। लेकिन दिन की शुरुआत अगर हेल्दी और बैलेंस नाश्ते से हो तो शरीर को दिनभर ऊर्जा मिलती है और कई तरह की लाइफस्टाइल संबंधी बीमारियों से भी बचाव होता है।

नाश्ता हमारे दिन की सबसे महत्वपूर्ण मील माना जाता है। यह न केवल शरीर को ऊर्जा देता है बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी सक्रिय करता है। यही कारण है कि नाश्ते में कुछ ऐसे फूड्स को शामिल करना चाहिए, जो प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर हों। आइए जानते हैं नाश्ते के लिए हेल्दी फूड्स के बारे में।

स्प्राउट्स (अंकुरित अनाज)

नाश्ते में अंकुरित अनाज यानी स्प्राउट्स का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मूंग दाल, काला चना, लोबिया या मक्का को अंकुरित करके खाना चाहिए। इनमें मौजूद पोषक तत्वों की मात्रा अंकुरण के बाद और बढ़ जाती है। स्प्राउट्स में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को दिनभर एक्टिव रखने में मदद करते हैं। यदि आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो ये आपके लिए बेस्ट नाश्ता है।

चीला

जब हेल्दी नाश्ते की बात होती है, तो भारतीय घरों में बनने वाला चीला एक लोकप्रिय और पारंपरिक नाश्ता है। यह स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। हमारे घरों में चीला कई तरह से बनाया जाता है, जैसे बेसन का चीला, मूंग दाल का चीला या फिर मल्टीग्रेन चीला इसके फेमस ऑप्शन हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।

सत्तू पराठा

हमारे यहां सत्तू पराठा भी खूब खाया जाता है। ये प्रोटीन से भरपूर एक हेल्दी फूड है, जिसे नाश्ते में शामिल किया जा सकता है। यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर, स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता है, जिसे दही, अचार या चटनी के साथ सर्व किया जाता है। सत्तू पराठा एक पारंपरिक बिहारी नाश्ता है। इसे नाश्ते में शामिल करके आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं, क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा भरपूर होती है।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article