लाइफस्टाइल

सुबह की जल्दी में भी मिलेगा नेचुरल ग्लो, ऑफिस-कॉलेज के लिए 5 मिनट का क्विक ग्लो रूटीन

No Makeup Look For Office and College in hindi: नो-मेकअप लुक आजकल ब्यूटी ट्रेंड में तेजी से पॉपुलर हो रहा है। जानिए 5 मिनट का आसान रूटीन जिससे ऑफिस और कॉलेज के लिए पाएं नेचुरल ग्लो। कम प्रोडक्ट्स के साथ स्किन को फ्रेश, क्लीन और हेल्दी दिखाने के लिए अपनाएं ये सिंपल ब्यूटी टिप्स।

Image

ऑफिस-कॉलेज वालों के लिए नो-मेकअप लुक

No Makeup Look For Office and College: सुबह-सुबह तैयार होने के लिए अक्सर समय कम होता है, लेकिन फिर भी हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा फ्रेश और ग्लोइंग दिखे। ऐसे में नो-मेकअप लुक एक बेहतरीन ऑप्शन है। इस स्टाइल में ज्यादा कॉस्मेटिक्स की जरूरत नहीं होती, फिर भी चेहरा साफ, सॉफ्ट और नेचुरली चमकता हुआ नजर आता है। ऑफिस, कॉलेज या डेली रूटीन के लिए यह लुक बहुत आसान और परफेक्ट माना जाता है।

आजकल ब्यूटी ट्रेंड्स में भी नेचुरल लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। भारी मेकअप की बजाय लोग अब ऐसी स्टाइल अपनाना चाहते हैं जिसमें चेहरा हल्का और नैचुरल लगे। अगर आप भी बिना ज्यादा मेकअप के खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो यह आसान नो-मेकअप रूटीन आपकी मदद कर सकता है।

क्या होता है नो-मेकअप लुक

नो-मेकअप लुक ऐसा मेकअप स्टाइल है जिसमें चेहरे पर बहुत कम ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। इसका उद्देश्य स्किन को इस तरह तैयार करना होता है कि वह हेल्दी, क्लीन और ग्लोइंग दिखे, लेकिन देखने में ऐसा लगे कि आपने मेकअप किया ही नहीं है।

नो-मेकअप लुक क्यों है इतना पॉपुलर

1. त्वचा के लिए बेहतर

कम मेकअप लगाने से स्किन को सांस लेने का मौका मिलता है और पोर्स ब्लॉक होने की संभावना भी कम रहती है।

2. समय की बचत

इस लुक में ज्यादा स्टेप्स नहीं होते, इसलिए सुबह जल्दी तैयार होने में आसानी होती है।

3. नेचुरल और फ्रेश लुक

यह स्टाइल चेहरे की असली खूबसूरती को उभारता है, जिससे आप ज्यादा यंग और फ्रेश दिखाई देती हैं।

4. हर जगह के लिए सही

ऑफिस, कॉलेज, शॉपिंग या कैज़ुअल आउटिंग-यह लुक हर मौके पर आसानी से कैरी किया जा सकता है।

5 मिनट में ऐसे पाएं परफेक्ट नो-मेकअप लुक

1. स्किन को रखें क्लीन और हाइड्रेटेड

सुंदर त्वचा की शुरुआत साफ और हाइड्रेटेड स्किन से होती है। दिन में 8–10 गिलास पानी पीना त्वचा को अंदर से हाइड्रेट रखता है। इसके अलावा हल्के फेसवॉश से चेहरा साफ करें और मॉइस्चराइज़र जरूर लगाएं।

2. सनस्क्रीन लगाना है जरूरी

घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं। कम से कम SPF 30 वाला सनस्क्रीन त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने के साथ-साथ स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।

3. आईब्रोज और लैशेज को हल्का सेट करें

आईब्रोज चेहरे के एक्सप्रेशन को बेहतर बनाती हैं। इन्हें हल्के से ब्रश करके सेट करें। चाहें तो लैशेज पर ट्रांसपेरेंट या हल्का मस्कारा लगा सकती हैं ताकि आंखें ज्यादा आकर्षक लगें।

4. लिप्स को दें सॉफ्ट टच

होंठों को हेल्दी दिखाने के लिए टिंटेड लिप बाम या हल्का पिंक शेड इस्तेमाल करें। इससे होंठ नेचुरल और फ्रेश दिखते हैं।

5. हल्का ब्लश लगाएं

गालों पर थोड़ा सा क्रीमी ब्लश लगाने से चेहरे पर नैचुरल रेडिएंस आता है। इसे उंगलियों या स्पंज से अच्छी तरह ब्लेंड करें ताकि लुक बहुत हल्का और सॉफ्ट लगे।

6. हेल्दी डाइट भी है जरूरी

स्किन की असली चमक अंदर से आती है। अपनी डाइट में विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजें जैसे संतरा, गाजर, बेरीज़ और नट्स शामिल करें। इससे त्वचा हेल्दी और ग्लोइंग बनी रहती है।

यह लेख मूल रूप से गौरंगी (Gaurangi) द्वारा लिखा गया है, वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बतौर इंटर्न जुड़ी हुई हैं।

Vineet
विनीत author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article