लाइफस्टाइल

मोटे अनाज को डाइट में शामिल करना क्यों है जरूरी? जानें इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2023, 07:58 PM IST

Mota Anaj : हमारे देश में मोटा अनाज का महत्व दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। इसके पीछे की वजह इसमें मौजूद पोषक तत्व हैं। मोटा अनाज को आहार में शामिल करने से आपका वजन कंट्रोल हो सकता है। साथ ही यह दिल से लेकर पेट की बीमारी को भी दूर करने में प्रभावी हो सकता है। आइए जानते हैं मोटा अनाज खाने के क्या हैं फायदे?

Image

जानिए मोटे अनाज खाने के फायदे यहां

KEY HIGHLIGHTS
  • मोटा अनाज खाने से दिल रहता है स्वस्थ
  • कब्ज से राहत दिला सकता है मोटा अनाज
  • मोटा अनाज हड्डियों की बढ़ाता है मजबूती

Mota Anaj : मोटे अनाज का हमारे देश में खास महत्व है। आधुनिक समय में भले ही हम कितना भी मैदा और गेंहू का आटा यूज कर लें, लेकिन जब कभी भी हेल्दी अनाज की बात आती है तो सबसे पहले लोग मोटे अनाज के बारे में बात करते हैं। यहां तक की देश के प्रधानमंत्री तक भी मोटे अनाज की खूब तारीफ करते हैं। उन्होंने कई कार्यक्रमों में इस अनाज की जमकर तारीफ की है। वहीं, लोगों में इसके प्रति जागरूकता फैलाने की बात की है। मोटा अनाज स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। खासतौर पर अगर आपको गेहूं में मौजूद ग्लूटेन से किसी भी तरह की एलर्जी है, तो मोटा अनाज आपके लिए एक हेल्दी और बेस्ट विकल्प हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में-

क्या है मोटा अनाज?

मोटा अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कई जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स जैसे- पोटैशियम, फोलिक एसिड, बीटा-कैरोटीन, नाइयासिन, मैग्नीशियम, विटामिन बी6 इत्यादि पाया जाता है, जो आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है।

मोटा अनाज हमारे लिए सुपर फूड साबित हो सकता है। इसमें मक्का, बाजारा, ज्वार, रागी (मडुआ), कोदो, सामा, सांवा इत्यादि को शामिल किया जाता है। यह सभी अनाज आपको कई बीमारियों से सुरक्षित रखने में मददगार होते हैं।

मोटा अनाज के क्या हैं फायदे?

मोटा अनाज खाने से आपके शरीर को कई लाभ होते हैं, क्योंकि इसमें कार्ब्स की मात्रा काफी कम होती है। वहीं, यह अन्य पोषक तत्वों को भंडार होता है।

दिल को रखता है स्वस्थ

मोटा अनाज खाने से आप दिल से जुड़ी बीमारियों से दूर कर सकते हैं। इससे शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर होता है, जो आपके हार्ट को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है। अगर आप चाहते हैं कि आपका हार्ट हेल्दी रहे तो मोटे अनाज को आहार में जरूर शामिल करें।

हड्डियां होती हैं मजबूत

बाजरा, रागी, मक्का जैसे अनाज को आहार में शामिल करने से आपकी हड्डियों को मजबूती मिलती है। इस अनाज के सेवन से आपके शरीर में हड्डियों का विकास बेहतर तरीके से हो सकता है।

पाचन करे दुरुस्त

मोटा अनाज खाने से आपकी पाचन शक्ति मजबूत होती है। इसमें मौजूद फाइबर आपको कब्ज, गैस, एसिडिटी, अपच जैसी परेशानियों को दूर करने में प्रभावी हो सकता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article