Dry Ginger Benefits (Sonth Khane Ke Fayade): सर्दियों का मौसम आते ही हर घर में सोंठ का उपयोग बढ़ जाता है। सोंठ, जिसे सूखा अदरक भी कहा जाता है, भारतीय रसोई और आयुर्वेद में एक खास स्थान रखता है। यह न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। सर्दियों में, जब ठंड के कारण सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी बीमारियाँ आम हो जाती हैं, तब सोंठ एक प्राकृतिक उपाय के रूप में काम करती है। यही कारण है कि सोंठ को सर्दियों का सुपरफूड भी कहा जाता है। आइए जानते हैं सोंठ के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में विस्तार से...
इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक
सोंठ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। डॉ. राजकुमार (आयुष) के अनुसार, सोंठ का सेवन सर्दियों में इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, जिससे मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।
पाचन में सुधार
सर्दियों में भारी और तला-भुना खाना पचाना कभी-कभी मुश्किल हो सकता है। ऐसे में सोंठ पाचन अग्नि को तेज करती है और भोजन को आसानी से पचाने में मदद करती है। गुनगुने पानी के साथ सोंठ का सेवन करने से पेट साफ रहता है और गैस या अपच की समस्या कम होती है।
दर्द और सूजन में राहत
सर्दियों में जोड़ों के दर्द और सूजन की समस्या बढ़ जाती है। सोंठ में मौजूद सूजनरोधी तत्व दर्द और अकड़न को कम करने में सहायक होते हैं। दूध या गुनगुने पानी के साथ सोंठ का सेवन करने से जोड़ों को आराम मिलता है और शरीर में लचीलापन बना रहता है।
वेट कंट्रोल में सहायक
सोंठ मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाती है, जिससे वजन नियंत्रण में मदद मिलती है। सुबह खाली पेट सोंठ का सेवन करने से कैलोरी बर्न करने की प्रक्रिया तेज होती है। यह शरीर में ऊर्जा का स्तर बनाए रखती है, जिससे थकान और सुस्ती महसूस नहीं होती।
महिलाओं के लिए फायदेमंद
पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन में सोंठ राहत पहुंचा सकती है। यह रक्त संचार को बेहतर बनाती है और हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करती है। इसके अलावा, सोंठ त्वचा के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है, जिससे मुंहासों की समस्या कम होती है और त्वचा पर निखार आता है।
