लाइफस्टाइल

Hariyali Teej Mehndi Design: तीज पर रचाएं सुहाग की मेहंदी, देखें लेटेस्ट मोर-मांडला वाली हरियाली तीज मेहंदी डिजाइन

Hariyali Teej Mehndi Design (हरियाली तीज मेहंदी डिजाइन फोटो): हरियाली तीज पर मेहंदी सिर्फ हाथ सजाने का तरीका नहीं, बल्कि त्योहार की खूबसूरत परंपरा भी है। इस बार भारी डिजाइन के बजाय बेल, फूल, पत्तियों और महीन पैटर्न वाली मेहंदी से अपने हाथों को दें खास और स्टाइलिश अंदाज।

Image

Hariyali Teej Mehndi Design

Hariyali Teej Mehndi Design (हरियाली तीज मेहंदी डिजाइन फोटो): हरियाली तीज का नाम आते ही हरे रंग के कपड़े, चूड़ियां, झूले और मेहंदी से सजे हाथ याद आने लगते हैं। इस त्योहार पर मेहंदी लगाने की तैयारी कई महिलाओं के लिए उतनी ही खास होती है, जितनी नई साड़ी या गहने चुनना। लेकिन हर किसी को हाथों पर बहुत भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं आती। कोई ऐसा डिजाइन चाहता है जो देखने में खूबसूरत हो, लेकिन लगाने में घंटों न लगें।

वहीं कुछ महिलाएं पारंपरिक बेल-बूटों को पसंद करती हैं, तो कुछ को आजकल के हल्के और साफ-सुथरे डिजाइन ज्यादा अच्छे लगते हैं। हरियाली तीज के लिए आप अपनी पसंद और पहनावे के हिसाब से मेहंदी का पैटर्न चुन सकती हैं। हथेली पर फूल-पत्तियों की छोटी बेल हो, उंगलियों पर महीन डिजाइन हो या फिर कलाई तक जाती पारंपरिक मेहंदी, हर अंदाज त्योहार के रंग को और खूबसूरत बना सकता है। इस तीज पर हाथों को सजाने के लिए कुछ ऐसे ही डिजाइन आजमाए जा सकते हैं।

हरियाली तीज के अवसर पर हाथों में मेहंदी रचानी है, तो आपके लिए ये वाली मेहंदी की डिजाइन बहुत ही प्यारी हो सकती है। एकदम ही ट्रेडिशनल लुक वाली मेहंदी लगवानी हो, तो तीज का झूला झूलती महिलाओं की ये मेहंदी और मोर, झरोखा का पैटर्न काफी प्यारा लगेगा।

एकदम ही बारीक लुक वाली ऐसी राजस्थानी पैटर्न की मेहंदी तो इन दिनों सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। आपको भी जरूर ही इस हरियाली तीज पर मोर, कमल फूल, झरोखा, मांडला स्टाइल वाली ऐसी मेहंदी का डिजाइन रिक्रिएट करना चाहिए।

भरवां लुक वाली ये कमल फूल ट्रेडिशनल मांडला मेहंदी का लुक तो परफेक्ट है। हरियाली तीज पर इस तरह की मेहंदी नहीं लगवाई तो आपका लुक बेशक ही फीका लगेगा। ऐसी वाली मेहंदी का डिजाइन आपके तीज के लुक में चार चांद लगा देगा।

तीज का झूला, चेक्स और फूलों के डिजाइन वाली ऐसी मेहंदी भी त्योहार पर बहुत ही सुंदर लुक देगी। बिगिनर्स के लिए तो ऐसी मेहंदी का डिजाइन लगाना बहुत ही आसान और सुंदर हो सकता है।

हरियाली तीज के अवसर पर हाथों में भगवान शिव मां पार्वती के साथ तीज का झूला झूलती महिला वाली मेहंदी का डिजाइन सुपरहिट रहेगा। इस तरह की मेहंदी के साथ भी फूल, मोर, कमल, कलश, स्वास्तिक का डिजाइन बना सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन्स हरियाली तीज पर रचाने के लिए बेस्ट और मस्ट ट्राय है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article