लाइफस्टाइल

Hariyali Shayari: इस धरती पर हरियाली की जोत जगा, काले मेघा पानी दे गर्दानी दे.., मिजाज को हरा कर देंगे हरियाली पर लिखे ये मशहूर शेर

Hariyali Shayari in Hindi: गांव हो या शहर, हर जगह हरियाली जीवन का उत्सव बन जाती है। इसी हरियाली को कई शायरों ने अपनी स्याही के रंग से भी रंगा है। इन नामचीन शायरों ने हरियाला पर कुछ बेहद खूबसूरत शेर लिखे हैं।

Image

हरियाली शायरी हिंदी में (Photo: Pexels)

Hariyali Shayari in Hindi: हरियाली- यह ऐसा शब्द है जिसे सुनकर एक अलग सा सुकून मिलता है। मन हरा हो जाता है। शरीर की थकान दूर होने लगती है। हरियाली शब्द अपने आप में ना जाने कितने ही भावों को समेटे हुए है। हरियाली बस खुशहाली का प्रतीक नहीं है। यह नए जीवन का भी संकेत है। जब पेड़ों पर हरे पत्ते फूटते हैं, खेतों में धान की फसल लहलहाती है तो मानो प्रकृति खुद इस सृष्टि का श्रृंगार कर रही है। इसी हरियाली पर कई शायरों ने बेहद खूबसूरत शेर लिखे हैं। आइए पढते हैं हरियाली पर लिखे चंद मशहूर शेर:

तू ही फूल सितारा सावन हरियाली

और कभी तू नागा-साकी या अल्लाह

- निदा फ़ाज़ली

ग़ुंचों पे अजब शादाबी है और जाग उठी है हरियाली

तम्हीद बहार-ए-ताज़ा का दीदार ये पहली बारिश है

- सुहैल काकोरवी

फिर 'मुमताज़' किसी की यादें कूजें बन कर लौटेंगी

मौसम आने वाला है फिर ज़ख़्मों की हरियाली का

- मुमताज़ गुर्मानी

भारत की गुलज़ारों को सरसब्ज़ बनाती जाती हैं

खेतों को हरियाली देती फूल खिलाती जाती हैं

- हामिदुल्लाह अफ़सर

राख हुई जाती है सारी हरियाली

आंखों में जंगल सा जलता रहता है

- अज़हर इक़बाल

क्या क्या मची हैं यारो बरसात की बहारें

जंगल सब अपने तन पर हरियाली सज रहे हैं

- नज़ीर अकबराबादी

इस धरती पर हरियाली की जोत जगा

काले मेघा पानी दे गर्दानी दे

- ज़ेब ग़ौरी

आंखों आंखों हरियाली के ख़्वाब दिखाई देने लगे

हम ऐसे कई जागने वाले नींद हुए सहराओं की

- जमाल एहसानी

दिल की ज़मीं तक रौशनियां थीं, चेहरे थे, हरियाली थी

अब तो जहां भी साहिल पाना कश्ती को ठहरा देना

- इरफ़ान सिद्दीक़ी

हरियाली को आंखें तरसें बगिया लहूलुहान

प्यार के गीत सुनाऊं किस को शहर हुए वीरान

- हबीब जालिब

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article