लाइफस्टाइल

Happy Vat Savitri 2024 Wishes Suhaag ki Shayari: वट सावित्री के दिन सुहागन महिलाओं को ऐसे दें शुभकामनाएं, भेजें ये स्पेशल सुहाग की शायरी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 6, 2024, 09:05 AM IST

Happy Vat Savitri 2024 Suhaag ki Shayari: हर सुहागन महिला के लिए वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat Kaise Karte Hain) बेहद खास होता है। इस साल यह त्योहार 6 जून को मनाया जा रहा है।। ऐसे में अपनों को वट सावित्री (Vat Savitri Vrat Katha Hindi) की बधाई देने के लिए भेजें ये शुभकामना संदेश, सुहाग की शायरी, कोट्स, मैसेज, स्टेट्स।

Image

Vat Savitri 2024 Wishes

Happy Vat Savitri 2024 Suhaag ki Shayari: वट सावित्री (Vat Savitri Puja 2024) का त्योहार इस साल 6 जून को मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का बेहद खास महत्व है। यह व्रत हर सुहागन महिला (Suhaag ki Shayari) द्वारा सौभाग्य, दीर्धायु और आरोग्य का वरदान के लिए रखा जाता है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं बरगद के पेड़ और देवी सावित्री (Devi Savitri) की पूजा कर पति की सलामती की कामना करती हैं। पौराणिक मान्यता के मुताबित ज्येष्ठ अमावस्या के दिन ही यमराज से देवी सावित्री (Vat Savitri Images) के पति सत्यवान को पुन: जीवनदान प्राप्त हुआ था इसलिए हर सुहागिन के लिए यह व्रत बेहद खास होता है। इस दिन सुहागन महिलाएं एक-दूसरे को शुभकामानएं भी देती हैं। अगर आप भी अपने करीबियों को वट सावित्रि की बधाई देना चाहती हैं तो ये शुभकामना संदेश, कोट्स,मैसेज, शायरी भेज सकती हैं।

वट सावित्री विशेज - Vat Savitri Wishes in Hindi

1. दिल खुशियों का आशियाना है,

इसे दिल में बसाए रखना,

पत्नी रखती है व्रत आपके लिए,

आप भी उन्हें जिंदगी भर हंसाए रखना !

वट सावित्री व्रत की शुभकामनाएं !

2. 2. रखा है व्रत मैंने,

बस एक ख्वाहिश के साथ

लंबी हो उम्र आपकी

और हर जन्म में मिले

हमें एक दूजे का साथ।

वट सावित्री की शुभकामनाएं !

3. आर्शीवाद बड़ों का, प्यार पति का

दुआएं सबकी, करुणा मां की

हैप्पी वट सावित्री !

4. बस एक ही है ख्वाहिश

लंबी हो उम्र आपकी

और हर जन्म में मिले हमें

एक दूजे का साथ

Happy Vat Savitri 2024!

5. आज मुझे आपका खास इंतजार है,

ये दिन है वट सावित्री व्रत का,

आपकी लंबी उम्र की मुझे दरकार है.

वट सावित्री की शुभकामनाएं !

6. माथे की बिंदिया यूं ही चमके

हाथों में चूड़ियां ऐसे ही खनके

पैरों की पायल यूं ही छनके

बना रहे सुहाग तुम्हारा

वट सावित्री की बधाई !

7. बिना अन्न जल व्रत करना,

प्रेम की अटूट परिभाषा है,

हम यूं ही प्रेम बंधन में बंधे रहें,

मेरे दिल की बस यही आशा है।

वट सावित्री की शुभकामनाएं 2024!

8. सुख-दुख में हम तुम

हर पल साथ निभाएंगे

एक जन्म नहीं सातों जन्म

हम पति-पत्नी बन आएंगे।

Happy Vat Savitri 2024!

9. जीवन में मुझे जो मिला है तेरा साथ

दुःख सारे मिट गए

हुआ खुशियों का आगाज़

वट सावित्री की शुभकामनाएं !

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article