लाइफस्टाइल

Happy Valentine's Day 2023 Hindi Shayari, Wishes: प्यार के दिन पार्टनर का पूरा दिन बनाएं स्पेशल, उनके मोबाइल पर भेजें ये हिंदी शायरी

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Feb 14, 2023, 05:08 AM IST

Happy Valentine's Day 2023 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: अगर ​​वैलेंटाइन डे पर आप भी अपने पार्टनर को इंप्रेस करने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल वैलेंटाइन डे के मौके पर आप अपने पार्टनर को हिंदी शायर भेजकर उनका पूरा दिन बहुत ही ज्यादा स्पेशल बना सकते हैं।

Image

Happy Valentine's Day 2023 Hindi Shayari

Photo : iStock

Happy Valentine's Day 2023 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: एक दूसरे से प्यार करने वालों के लिए फरवरी का महीना बेहद खास रहता है। अगरवैलेंटाइन डे (Valentines Day) पर आप भी अपने पार्टनर (Partner) को इंप्रेस करने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल वैलेंटाइन डे के मौके पर आप अपने पार्टनर को हिंदी शायरी (Hindi Shayari) भेजकर उनका पूरा दिन बहुत ही ज्यादा स्पेशल बना सकते हैं। नीचे हमने वैलेंटाइन डे को लेकर कुछ हिंदी शायरी शेयर की हैं, उन्हें आप कॉपी करके अपनी गर्लफ्रेंड, वाइफ या फिर ब्वॉयफ्रेंड, हसबैंड के मोबाइल पर भेज सकते हैं।

हैप्पी वैलेंटाइंस डे हिंदी शायरी (Happy Valentine's Day Hindi Shayari)

मुझे महसूस होती है छुअन तेरे होंठों की,

तुम तन्हाई में मेरी तस्वीर चूमते हो क्या

Happy Valentines Day

ऐ चांद तू भूल जायेगा अपने आपको

जब सुनेगा दास्तान मेरे प्यार की

क्या तू करता है गुरुर अपने आप पे इतना

तू तो सिर्फ परछाई है मेरे प्यार की

हैप्पी वैलेंटाइन डे

अच्छा लगता हैं तेरा नाम

मेरे नाम के साथ जैसे

कोई खूबसूरत सुबह जुड़ी हो

किसी हसीन शाम के साथ !

होश वालों को ख़बर क्या बे-ख़ुदी क्या चीज़ है

इश्क़ कीजे फिर समझिए ज़िंदगी क्या चीज़ है

Happy Valentines Day

करनी है खुदा से एक गुज़ारिश

तेरे प्यार के सिवा कोई बंदगी ना मिले

हर जनम में साथी हो तुम जैसा

या फिर कभी ज़िन्दगी ही ना मिले

Happy Valentines Day 2023

लोग कहते फिरते है जिसे हम प्यार करते है

वो एक चांद का टुकड़ा है

पर उन्हें क्या पता जिसे मैं प्यार करता हूं

चांद उसका एक टुकड़ा है

हैप्पी वैलेंटाइन डे

अच्छा ख़ासा बैठे बैठे गुम हो जाता हूं

अब मैं अक्सर मैं नहीं रहता तुम हो जाता हूं

Happy Valentines Day

चले गए हैं दूर कुछ पल के लिए

मगर करीब है हर पल के लिए

कैसे भुलायेंगे आपको एक पल के लिए

जब हो चुका है प्यार उम्र भर के लिए

Happy Valentines Day 2023

मोहब्बत के भी कुछ अंदाज़ होते है

जागती आँखों में भी कुछ ख्वाब होते है

ज़रूरी नही है कि गम में ही आंसू निकले

मुस्कुराती आँखों में भी सैलाब होते हैं

Happy Valentines Day

चुपके चुपके रात दिन आंसू बहाना याद है

हम को अब तक आशिक़ी का वो ज़माना याद है

हैप्पी वैलेंटाइन डे

ये इश्क़ नहीं आसाँ इतना ही समझ लीजे

इक आग का दरिया है और डूब के जाना है

हैप्पी वैलेंटाइन डे

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article