Happy Ugadi 2024: कल यानी 9 अप्रैल से हिंदू नव वर्ष की शुरुआत होने जा रही है। कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में इसे उगादि कहा जाता है। चैत्र माह के पहले दिन ही उगादि (Ugadi) मनाते हैं। उगादि दक्षिण भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। यह पर्व मुख्य रूप से कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना राज्यों में मनाया जाता है। इस दिन को दक्षिण भारत में खूब धूम धाम के साथ मनाते हैं। इसके साथ ही उगादि के मौके पर लोग एक-दूसरे को बधाईयां भी देते हैं। अगर आपका कोई खास दक्षिण भारत में रहता है और आप उन्हें उगादि की बधाई देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।
Happy Ugadi 2024 Wishes, Messages, Quotes, Shayari
दोस्तों उगादि आया
अपने साथ नया साल लाया
इस नए साल में आओ मिलें सब गले
और मनाएं उगादि दिल से।
उगादि की शुभकामनाएं!

Ugadi 2024 Wishes
हिंदू नव वर्ष की है शुरुआत,
कोयल गाये हर डाल-डाल, पात-पात,
चैत्र माह की शुक्ल प्रतिपदा का है अवसर,
खुशियों से बीते नव वर्ष का हर एक पल।
उगादि 2024 की शुभकामनाएं!
घर में आये शुभ संदेश
धरकर खुशियों का वेश,
पुराने साल को अलविदा हैं भाई
हैं सबको नवीन वर्ष की बधाई।
नया सवेरा नयी किरण के साथ
नया दिन एक प्यारी सी मुस्कान के साथ
आपको मुबारक हो नया साल।
उगादि की शुभकामनाएं!
प्रकृति की लीला है छाई
सभी को दिल से उगादी की बधाई।
उगादि की शुभकामनाएं!

Ugadi ki hardik shubhkamnayen
शुभ हो नया साल आपका
ऊंची उड़ान भरे हर पल आपका,
जैसे आसमान में उड़ती पतंग
वैसे ही उगादी पर्व की सजे हर एक तरंग।
उगादि की शुभकामनाएं!
नया दिन, नई सुबह
चलो मनाएं एक साथ,
है यह उगादी पर्व
दुआ करें रहे हम साथ-साथ।
उगादि की शुभकामनाएं!
खुशियां आएं, सुख-समृद्धि आए
घर आपके भगवान आएं,
करके कृपा आप पर अपनी
हसरतें सारी आपकी पूरी करें।
उगादि की शुभकामनाएं!

Happy Ugadi
छोटों को करो प्यार
बड़ों को दो सम्मान,
यह संकल्प लेकर
मनाओ उगादी का त्योहार.
उगादि की शुभकामनाएं!
