लाइफस्टाइल

Happy Teacher's Day Wishes, Images: अपनी फेवरेट टीचर को शिक्षक दिवस पर ऐसे दें बधाई, देखें हैप्पी टीचर्स डे विशेज

Happy Teacher's Day Wishes, Images: हर साल 5 सितंबर को टीचर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। गुरु के सम्मान वाले इस दिन को अगर आप भी अपने फेवरेट टीचर के लिए और खास बनाना चाहते हैं, तो उन्हें ये वाली शायरी, कोट्स, विशेज भेज सकते हैं। आखिरी मोमेंट पर भेजने के लिए ये वाले बधाई संदेश बढ़िया रहेंगे।

Image

Happy Teacher's Day Wishes, Images

Happy Teacher's Day Wishes, Images: हर साल 5 सितंबर को देश भर में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। शिक्षक दिवस के इस खास मौके पर छात्र अपने गरुओं के प्रति आदर और प्यार जताने के लिए तरह तरह के स्पेशल आइडिया ढूंढते हैं। कई स्कूल-कॉलेजों में केक काट सेलिब्रेशन होता है, तो छात्र अपने टीचर्स को प्यारे प्यारे मैसेज भेजते हैं। अब इस खास मौके पर लेकिन आप अगर कुछ स्पेशल करना भूल गए हैं और लास्ट मिनिट पर कुछ खास करना चाहते हैं। खास अंदाज में शुक्रिया अदा करना चाहते हैं, तो शायरी एक बेहतरीन विकल्प है। यहां देखें 10 ऐसी आसान और दिल छू लेने वाली शायरियां - जिन्हें आप तुरंत लिखकर या बोलकर अपने शिक्षकों का दिल जीत सकते हैं।

1. आपसे सीखा, आपसे जाना,

आप को ही हमने गुरु माना।

सीखा है सब कुछ आपसे हमने,

शिक्षा का मतलब बस आपसे पहचाना।

Happy Teacher's Day Wishes, Images

Happy Teacher's Day Wishes, Images

2. गुरु का सम्मान है सबसे बड़ा,

उनका आभार हमें जताना है,

शिक्षक दिवस पर यही प्रण करें,

उनके दिखाए रास्ते पर ही जाना है।

3. धैर्य और संयम की प्रतिमूर्ति हैं आप,

शिक्षा के क्षेत्र में आपकी उपस्थिति,

हमारी सबसे बड़ी सौगात है।

Happy Teachers Day Shayari

हैप्पी टीचर्स डे शायरी

4. शिक्षक शिक्षा की जान होता है,

हर शिष्य का अभिमान होता है।

गुरु का स्थान है सबसे महान,

उनसे ही होती है जीवन की पहचान।

5. किताबों से ज्यादा सिखाया आपने,

हर मुश्किल में साथ निभाया आपने।

शुक्रिया सर जी इस प्यार के लिए,

Happy Teachers Day आपके लिए।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं(Image: Canva)

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं(Image: Canva)

6. टीचर आप हो हमारे हीरो,

सिखाते हो हमें जीरो से बनना सुपरहीरो।

आपके बिना अधूरी है शिक्षा की डगर,

आपके साथ शुरू होता है जीवन का असली सफर।

7. आपने हमें सपने दिखाए,

मंजिल तक पहुंचने के रास्ते बताए।

टीचर, आप हो सबसे खास,

आपके बिना अधूरी है क्लास।

Teachers Day Images

Teachers Day Images

8. कक्षा में आपकी मुस्कान से रौनक आती है,

आपकी बातें हमें हर मुश्किल से बचाती हैं।

Happy Teachers Day कहना है आपको बार-बार,

आप हो हमारे जीवन का सबसे प्यारा उपहार।

9. आपकी मेहनत का कर्ज़ तो नहीं उतार सकते,

बस दिल से शुक्रिया कह सकते हैं।

हैप्पी टीचर्स डे!

Happy Teacher's Day Images In Hindi

Happy Teacher's Day Images In Hindi

10. शब्द नहीं हैं आपके आभार को व्यक्त करने के लिए,

आपने हमें सिर्फ पढ़ाया ही नहीं, बल्कि हमें सफल इंसान बनाया है।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article