Happy Sawan Somwar 2025 Wishes(सावन के दूसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं): सावन महीने का दूसरा सोमवार आज है। इस दिन कामिका एकादशी का भी संयोग बन रहा है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सच्ची श्रद्धा और निष्ठा से पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी हो जाती है। सावन के दूसरे सोमवार के मौके पर स्त्रियों को विशेष रूप से शिवलिंग पर दूध, दही, घी, शहद, शक्कर से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से महिलाओं को सौभाग्य, आयु और सुख समृद्धि की प्राप्ती होती है। सावन के दूसरे सोमवार के मौके पर लोग अपने करीबियों को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्तों, करीबियों को सावन के दूसरे सोमवार की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये विशेज, मैसेज, कोट्स, फोटोज भेज सकते हैं।
Sawan Somvar Wishes - सावन के दूसरे सोमवार की शुभकामनाएं
- समय की चाल है
पल में बदल दे जो सृष्टि को
वो महाकाल है
2. सावन का ये पावन महीना,
खुशियों का संगम लाए।
आपके जीवन में हो शिव का आशीर्वाद,
यही है, हमारी मनोकामनाएं।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
3. एक पुष्प
एक बेलपत्र
एक लोटा जल की धार
कर दे सबका उद्धार।
सावन सोमवार की आपको शुभकामनाएं
4. जीवन उसका मरण भी उसका
तांडव है और ध्यान भी वो है
अज्ञानी का ज्ञान भी वो है
हर हर महादेव
5. शिव की महिमा अपरंपार. शिव करते सबका उद्धार.
उनकी कृपा आप पर सदा बनी रहे और भोले शंकर
आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां भर दें
सावन सोमवार की शुभकामनाएं
6. भक्ति में है शक्ति बंधू, शक्ति में संसार है.
त्रिलोक में है जिसकी चर्चा, उन शिव जी का ये त्योहार है.
सावन सोमवार की शुभकामनाएं
7. कर्ता करे ना कर सके, शिव करे सो होय,
तीन लोक नौ खंड में, महाकाल से बड़ा ना कोय.
सावन सोमवार की शुभकामनाएं
