लाइफस्टाइल

Happy Saraswati Puja 2023 Wishes Images, Messages: इन भक्ति से भरे मैसेजेस से सरस्वती पूजा को बनाएं खास, अपनों को भेजें बधाई संदेश

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 26, 2023, 05:18 AM IST

Happy Saraswati Puja 2023 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: सरस्वती पूजा यानी बसंत पंचमी का पर्व आज 26 जनवरी को मनाया जा रहा है। इस मौके पर आप अपने प्रियजनों को इस प्रकार बधाई संदेश भेजकर इस पर्व को बेहद खास बना सकते हैं।

Image

Happy Saraswati Puja 2023 Wishes Images, Messages: इन भक्ति से भरे मैसेजेस से सरस्वती पूजा को बनाएं खास, अपनों को भेजें बधाई संदेश

Happy Saraswati Puja 2023 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: आज 26 जनवरी को बसंत पंचमी का महापर्व मनाया जा रहा है। बसंत पंचमी को लोग सरस्वती पूजा के नाम से भी जानते हैं क्योंकि यह दिन ज्ञान की देवी मां शारदे को समर्पित है। इस दिन विद्या और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। बता दें कि सरस्वती पूजा माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथी को होती है। इस पावन पर्व पर लोग अपने जानने वाले और रिश्तेदारों को खास शुभकामनाएं भी भेजते हैं। इस बसंत पंचमी पर हम भी आपके लिए कुछ खास मैसेज, कोट्स, संदेश लेकर लाए हैं, जिन्हें आप भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Happy Saraswati Puja 2023 Wishes

पीले पीले सरसों के फूल, पीली उड़े पतंग

रंग बरसे पीला और छाये सरसों सी उमंग

आपके जीवन में रहे सदा बसंत के रंग।

सरस्वती पूजा का यह प्यारा त्यौहार,

जीवन में खुशियां लाएगा अपार,

सरस्वती विराजे आपके द्वार,

शुभकामनाएं हमारी करें स्वीकार।

बसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

लेकर मौसम की बहार

आया बसंत ऋतू का त्यौहार

आओ हम सब मिलके मनाएं

दिल में भर के उमंग और प्यार

सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं

Happy Saraswati Puja 2023 Wishes

Happy Saraswati Puja 2023 Wishes

मां सरस्वती का वरदान हो आपको,

हर दिन नई मिले खुशी आपको,

दुआ हमारी है खुदा से ऐ दोस्त,

जिन्दगी में सफलता हमेशा मिले आपको

बसंत पंचमी की शुभकामनाएं।

सर्दी को तुम दे दो विदाई, बसंत की अब ऋतु है आई

फूलों से खुशबू लेकर महकती हवा है आई

बागों में बहार है आई, भंवरों की गुंजन है लाई

उड़ रही है पतंग हवा में जैसे तितली यौवन में आई

देखो अब बसंत है आई

बसंत पंचमी की बधाई।

Happy Saraswati Puja 2023 Wishes 1

Happy Saraswati Puja 2023 Wishes

वीणा लेकर हाथ में, सरस्वती हो आपके साथ में

मिले मां का आशीर्वाद आपको, हर दिन, हर वार

हो मुबारक आपको बसंत पंचमी का त्यौहार

बसंत पंचमी की शुभकामनाएं।

किताबों का साथ हो, पेन पर हाथ हो,

कॉपियां आपके पास हो, पढ़ाई दिन रात हो,

जिंदगी के हर इम्तिहान में आप पास हों,

बसंत पंचमी की शुभकामनाएं।

सरस्वती पूजा का प्यारा त्योहार

जीवन में लाएगा खुशी अपार

सरस्वती विराजे आपके घर

शुभकामना हमारी करें स्वीकार।

Happy Saraswati Puja 2023 Wishes 2

Happy Saraswati Puja 2023 Wishes

मौसम की नजाकत है

हसरतों ने पुकारा है

कैसे कहे की कितना याद करते है

यह संदेश उसी याद का एक इशारा है।

लो फिर बसंत आई, फूलों पे रंग है लाई

बज रहे हैं जल तरंग, दिल पे उमंग है छाई

खुशियों को लेकर संग है आई

लो फिर बसंत है आई।

Happy Basant Panchami 2023

पीले-पीले सरसों के फूल, पीली उड़ी पतंग

रंग बरसे पीले और छाए सरसों की उमंग

जीवन में आपके रहे हमेशा बसंत के ये रंग

आपके जीवन में बनी रहे खुशियों की तरंग।

हैप्पी बसंत पंचमी 2023

बहारों में बहार बसंत

मीठा मौसम मीठी उमंग

रंग बिरंगी उड़ती आकाश में पतंग

तुम साथ हो तो है इस ज़िंदगी का और ही रंग

बसंत पंचमी की शुभकामनाएं

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article