लाइफस्टाइल

Happy Rose Day Wishes Shayari, Quotes: रोज डे बनाएं खास, गुलाब के साथ भेजें प्यार, देखें रोज़ डे शायरी, कोट्स, फोटोज

Happy Rose Day 2025 Wishes Shayari, Quotes, images, messages in Hindi: रोज़ डे के मौके पर सिर्फ गुलाब देना ही काफी नहीं है। इस दिन गुलाब के साथ प्यार भरा संदेश भी देना होता है। और जब भी महबूब तक अपने दिल की बात पहुंचानी हो तो फिर शायरी से बेस्ट क्या ही हो सकता है। अगर आप इस रोज डे पर अपने प्यार को इस खास दिन की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। देखें रोज़ डे विशेज शायरी, कोट्स, संदेश हिंदी में।

Image

Happy Rose Day 2025 Wishes Shayari, Quotes, Messages in Hindi

Happy Rose Day 2025 Wishes Shayari, Quotes, images, messages in Hindi: फरवरी को मोहब्बत का महीना कहा जाता है। कारण ये है कि इसी महीने वैलेंटाइन्स वीक सेलिब्रेट किया जाता है। हर साल 7 से 14 फरवरी तक सप्ताह-ए-इश्क यानी वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। इस वीक की शुरुआत होती है रोज डे से। जी हां वैलेंटाइन वीक का पहला दिन रोज डे होता है। इस दिन प्यार करने वाले एक दूसरे को गुलाब के फूल के साथ अपने प्यार का इज़हार करते हैं। यूं तो हर रंग के गुलाब का अलग महत्व है लेकिन बात जब इज़हार-ए-इश्क की हो तो फिर लाल गुलाब ही काम आते हैं। इस रोज पर आप भी अपने प्यार तक अपने दिल की बात पहुंचाना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें रोज डे विशेज शायरी हिंदी में:

Happy Rose Day Romantic Shayari

1. नाजुक सही पर गुलाब प्यारा है,

समेट हम लाए प्यारा हमारा है,

अब सम्भालों तुम इसको गुलाब पर ही नहीं हम पर भी हक तुम्हारा है

Happy Rose Day 2025

2. मेरे बस में नहीं

अब हाल-ए-दिल बयां करना,

बस ये समझ लो,

लफ्ज कम मोहब्बत ज्यादा है।

Happy Rose Day My Love

5

Happy Rose Day

3. मेरी जिंदगी का वो खूबसूरत गुलाब हो तुम,

जिसका लाल रंग दिल में भर देता है प्यार,

महक से जीवन हो जाता है गुलजार,

और सुंदरता है मेरी नींद का हर ख्वाब।

Happy Rose Day Darling

Rose Day Shayari Wishes in Hindi

4.प्यार की पंखुड़ियों से बंधा, गुलाब प्यारा है,

लाए समेट जिसमें हम आपके लिए दिल हमारा है

Happy Rose Day

5. टूटा हुआ फूल खुशबू दे जाता है,

बीता हुआ पल यादें दे जाता हैं।

हर शख्स का अपना अंदाज होता है।

कोई जिंदगी में प्यार तो

कोई प्यार में जिंदगी दे जाता है।

Happy Rose Day

6. बीते साल के बाद फिर से रोज डे आया है

मेरी आंखों में सिर्फ तेरा ही सुरूर छाया है

जरा तुम आकर तो देखो एक बार

तुम्हारे इंतजार में पुरे घर को सजाया है।

Happy Rose Day 2025

7. हजारों गुलाब है महफिल में

पर मेरे वाला गुलाब

सबसे खूबसूरत है।

Happy Rose Day Dear

6

Rose day wishes

8. हर फूल आपको नए अरमान दे,

हर सुबह आपको एक नया सलाम दे,

जो आपका एक आंसू भी निकले,

तो खुदा आपको उससे दोगुनी खुशी दे।

Happy Rose Day My Love

Happy Rose Day Shayari in Hindi

9. आपके होठो पर सदा खिलता गुलाब रहे

खुदा ना करे आप कभी उदास रहे

हम आपके पास चाहे रहे ना रहे

आप जिन्हें चाहे वो सदा आपके पास रहे.

Happy Rose Day

10. ए हसीन मेरा गुलाब कबूल कर,

हम प्यार के समंदर में डूबना चाहते है..

हम तुमसे बेइंतहा इश्क करते हैं,

प्यार के गुलाब को सिर्फ चूमना चाहते हैं...

Happy Rose Day 2025

11. बड़े ही चुपके से भेजा था,

मेरे महबूब ने मुझे एक गुलाब

कम्बख्त उसकी खुशबू ने

सारे शहर में हंगामा कर दिया।

हैप्पी रोज डे 2025

7

Happy Rose Day Wishes

12. गुलाब जैसी हो तेरी यादें

जब भी हवा चले तो महक उठे हम।

हैप्पी रोज डे

रोज़ डे के मौके पर आप इन शायरी संदेशों से अपने महबूब तक अपने दिल की बात आसानी से पहुंचा सकते हैं। आपके इश्क के एहसास के रंग में डूबे ये शेर गुलाब की खूबसूरती को तो बढ़ाएंगे ही बल्कि आपके महबूब का दिल भी जीत लेंगे।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article