लाइफस्टाइल

Happy Rose Day Quotes in Hindi: दो लाइन में अपनों को कहें दिल की बात, भेजें ये रोमांटिक मैसेजेस, कोट्स, शायरी, फोटोज

Rose Day 2024 Quotes in Hindi: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे के साथ होती है। इस वीक का इंतजार हर कपल को होता है। आज रोज डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। अगर आप पार्टनर से दिल की बात कहना चाहते हैं तो गुलाब के साथ ये मैसेजेस, कोट्स, शायरी भेज सकते हैं।

Image

Happy Rose Day 2024

Rose Day 2024 Quotes in Hindi: फरवरी का महीना प्यार का महीना होता है। यह महीना कपल्स के लिए बेहद खास होता है। इस महीने का इंतजार लव बर्ड्स बेसब्री से करते हैं। इस महीने में कपल्स को अपने दिल की बात कहने के लिए एक हफ्ते का वक्त मिलता है। इसलिए कपल्स वैलेंटाइन वीक का इंतजार करते रहते हैं। प्यार के इस वीक की शुरुआत कल रोज डे के साथ हो जाएगी। रोज डे के मौके पर कपल्स एक दूसरे को गुलाब देते हैं और अपने दिल की बात कहते हैं। वैसे फीलिंग्स शेयर करने के लिए आप गुलाब के फूल के साथ खूबसूरत मैसेज भी भेज सकते हैं। ऐसे में अगर आप रोज डे के मौके पर अपनों से प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो ये खूबसूरत मैसेज, कोट्स, शायरी, फोटोज, वीडियोज, GIF भेज सकते हैं। यहां देखें रोज डे कोट्स, मैसेज, शायरी, फोटोज।

Rose Day 2024 Quotes in Hindi

बड़े ही चुपके से भेजा था,

मेरे महबूब ने मुझे एक गुलाब

कम्बख्त उसकी खुशबू ने

सारे शहर में हंगामा कर दिया !

Happy Rose Day!

Happy Rose Day Quotes

Happy Rose Day Quotes

तू वो गुलाब है जिसमें खूबसूरती की खुशबू है

न कांटे हैं

न मुरझाने की फितरत है.

हैप्पी रोज डे 2024

तुम्हारी अदा का क्या जवाब दूं,

क्या खूबसूरत सा उपहार दूं,

कोई तुमसे प्यारा गुलाब होता तो लाते,

जो खुद गुलाब है उसको क्या गुलाब दूं।

हैप्पी रोज डे

Happy Rose Day

Happy Rose Day

फूल टूट कर भी खुशबू देता है

आपका साथ अच्छी यादें देता है।

हर शख्स का अपना अंदाज है,

कोई जिंदगी में प्यार तो,

कोई प्यार में जिंदगी देता है।

Happy Rose Day My love !

फिजाओं का मौसम जाने के बाद बहारों का मौसम आया

गुलाब से गुलाब का रंग तेरे गालों पर आया

तेरे नैनो ने काली घटा का जब काजल लगाया

जवानी जो तुम पर आई तो नशा मेरी आँखों में आया

हैप्पी रोज डे 2024

Rose Day wishes 2024

Rose Day wishes 2024

जिसे पाया ना जा सके वो जनाब हो तुम, मेरी जिंदगी का पहला ख्वाब हो तुम

लोग चाहे कुछ भी कहें लेकिन मेरी जिंदगी का एक सुन्दर सा गुलाब हो तुम.

Happy Rose Day

मेरी ज़िंदगी का हसीन ख्वाब हो तुम

मिले ज़िंदगी में हज़ारों मुझे

पर उन हज़ारों की भीड़ में

महकता हुआ प्यारा सा गुलाब हो तुम !

Happy Rose Day My love !

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article