Rakhi par Shayari, Rakshabandhan special Shayari: आजभाई-बहन के अटूट बंधन का पवित्र पर्व रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। इस खास दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। बहन तिलक लगाकर भाई की लंबी उम्र की दुआ मांगती है तो भाई भी बहन के सिर पर स्नेह से हाथ फेरता है और हमेशा साथ देने का प्रण लेता है। भाई-बहन के इस प्रेम और विश्वास को जब शब्दों की माला में पिरोया जाता है तो इस रिश्ते के सही रंग खिल कर आते हैं। शायरी की शक्ल में शब्दों की ये माला भावनाओं का ऐसा आलम रचती है, जो दिल को छू लेती है। रक्षाबंधन के मौके पर ऐसी ही शायरी से भाई-बहन एक दूसरे को राखी की शुभकामनाएं दे सकते हैं। आइए देखें रक्षाबंधन की शुभकामना शायरी हिंदी में:
Happy Raksha Bandhan Shayari in Hindi | Raakhi Shayari
1. किसी के ज़ख़्म पर चाहत से पट्टी कौन बांधेगा
अगर बहनें नहीं होंगी तो राखी कौन बांधेगा
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
2. राखी है प्यार का त्योहार,
बहन करती है भाई से दुलार।
भाई देता है उसकी रक्षा का वचन,
इस प्यार भरे रिश्ते को प्रणाम।
राखी की बधाई!

रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
3. लाल गुलाबी राखी से रंग रहा संसार
सूरज की किरणें खुशियों की बहार
चांद की चांदनी अपनों का प्यार
मुबारक हो आपको राखी का त्योहार।
4. भाई-बहन के प्यार का बंधन है इस दुनिया में वरदान।
इसके जैसा दूजा कोई न रिश्ता चाहे ढूंढ लो सारा जहान।
रक्षा बंधन की शुभकामनाएं।
5. रंग बिरंगे मौसम में सावन की घटा छाई,
खुशियों की सौगात लेकर बहन राखी बांधने आई।
बहन के हाथों से सजी आज भाई की कलाई,
हर भाई-बहन को रक्षाबंधन की बधाई।
6. कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी
प्यार और मीठी शरारतों की होड़ है राखी
भाई की लंबी उम्र की दुआ है राखी,
बहन के स्नेह का पवित्र प्रतीक है राखी।
रक्षाबंधन 2025 की शुभकामनाएं

रक्षाबंधन की शुभकामना शायरी
7. बंधन में छिपी है हमारे रिश्ते की मिठास
राखी के धागे में बसी है भाई-बहन की आस
हैप्पी रक्षाबंधन
8. लाल गुलाबी राखी से रंग रहा संसार
सूरज की किरणें खुशियों की बहार
चांद की चांदनी अपनों का प्यार
शुभ हो रक्षाबंधन का त्योहार
9. बहन की राखी में बंधा है दुआओं का धागा,
भाई की कलाई पर सजे प्यारे वादे का इरादा।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
10. राखी का त्योहार है, रेशम की डोरी है,
प्यारा सा भाई और बहनों की टोली है।
दुआ है ये साथ कभी ना छूटे,
प्यार का ये बंधन कभी न टूटे।
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
11. भाई का साथ और बहन की मुस्कान,
रक्षाबंधन का ये है सबसे सुंदर विधान।
रक्षाबंधन 2025 की शुभकामनाएं
रक्षाबंधन के ये प्यार भरे शायरी संदेश आप अपने करीबियों, रिश्तेदारों, दोस्तों और भाई बहनों को भेजकर राखी की शुभकामनाएं दे सकते हैं। रक्षाबंधन के ऐसे शायरीनुमा शुभकामना संदेश पाकर उनके चेहरे पर मुस्कान जरूर आएगी।
