लाइफस्टाइल

Phulera Dooj Wishes In Hindi: राधा-कृष्ण के मिलन का पावन उत्सव, फुलेरा दूज पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Phulera Dooj Wishes In Hindi: पौराणिक कथाओं के अनुसार फुलेरा दूज के दिन भगवान कृष्ण और राधा जी का मिलन हुआ था। फुलेरा दूज की शुभकामनाएं आप अपने प्रियजनों को कुछ खास अंदाज में दे सकते हैं। यहां पढ़ें फुलेरा दूज के शुभकामना संदेश, विशेज...

Image

फुलेरा दूज 2026 के शुभकामना संदेश

Phulera Dooj 2026 Wishes in Hindi: फाल्गुन की हल्की बयार, मंदिरों में गूंजते भजन, और फूलों की खुशबू से सजी गलियां फुलेरा दूज की यही पहचान है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व ब्रजभूमि में होली के आगाज का प्रतीक माना जाता है। उत्तर भारत में फुलेरा दूज का विशेष महत्व है, खासकर मथुरा और वृंदावन में इस पर्व की एक अलग ही धूम देखने को मिलती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन भगवान कृष्ण और राधा जी का मिलन हुआ था। इस दिन भगवान श्री कृष्ण और राधा जी की पूजा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

होली की शुरुआत

फुलेरा दूज के दिन से ही भगवान कृष्ण ने फूलों की होली खेलने की शुरुआत की थी। यही कारण है कि वृंदावन और मथुरा समेत पूरे ब्रज में फुलेरा दूज से ही होली मनाई जाने लगती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण राधा रानी के साथ फूलों की होली खेलते हैं। इस दिन की अलग ही छटा देखने को मिलती है। मंदिरों में विशेष श्रृंगार, फूलों की वर्षा और भक्ति संगीत के बीच श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठते हैं। माना जाता है कि फुलेरा दूज से ही ब्रज में होली का आधिकारिक शुभारंभ हो जाता है। रंगों की होली से पहले फूलों की यह होली प्रेम, पवित्रता और सौहार्द का संदेश देती है। इस अवसर पर लोग एक दूसरे को शुभकामना संदेश भेजते हैं। यहां पढ़ें फुलेरा दूज के शुभकामना संदेश..

फुलेरा दूज के शुभकामना संदेश - Phulera Dooj Wishes in Hindi

ब्रज की होली का पावन आरंभ,

फूलों से सजे प्रेम के रंग,

राधा-कृष्ण की कृपा बनी रहे संग।

फुलेरा दूज की हार्दिक शुभकामनाएं।

फूलों सा महके आपका जीवन,

खुशियों से भरे हर आंगन,

राधा-कृष्ण रखें सदा आपका दामन।

Happy Phulera Dooj

आपके घर में शांति का वास हो,

रिश्तों में प्रेम और विश्वास हो,

हर दिन खुशियों का एहसास हो।

Happy Phulera Dooj 2026

फूलों की बौछार संग आया त्योहार,

राधा-कृष्ण का प्रेम अपार,

आपके जीवन में रहे खुशियों की बहार।

Happy Phulera Dooj in Hindi

ब्रज में आज से होली की आधिकारिक शुरूआत हो गई है

जय श्री कृष्ण ,जय श्री राधे

फुलेरा दूज की हार्दिक शुभकामनाएं

फूलों सा आपका जीवन महकता रहे

खुशियों से आपका आंगन चहकता रहे

फुलेरा दूज की हार्दिक शुभकामनाएं

आपके घर शांति का वास हो

आपस में प्रेम और विश्वास हो

सुखमय आपका हर एहसास हो

फुलेरा दूज की हार्दिक शुभकामनाएं।

हुई है फूलो की बौछार आया है

खुशिओ का त्यौहार बनी रहे सदभवनाएं

फुलेरा दूज की हार्दिक शुभकामनाएं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article