लाइफस्टाइल

Happy Mother's Day Gift Ideas: लास्ट मिनिट पर मम्मी को देना है मदर्स डे का सरप्राइज, घर पर बनाकर गिफ्ट करें ये चीजें

Happy Mother's Day Gift Ideas (मदर्स डे 2025 गिफ्ट आइडियाज): मदर्स डे के दिन पर अगर मम्मी को खास गिफ्ट करना है, तो ये वाली चीजें बेस्ट हो सकती है। लास्ट मिनिट वाले सरप्राइज गिफ्ट के लिए आप ये होममेड, कस्टमाइज्ड चीजें जरूर ही अपनी मां को गिफ्ट में दे सकते हैं।

Image

हैप्पी मदर्स डे गिफ्ट आइडियाज

Happy Mother's Day Gift Ideas (मदर्स डे 2025 गिफ्ट आइडियाज): मदर्स डे 2025 (Mother’s Day) हर साल माँ के प्यार और त्याग को समर्पित एक खास दिन होता है। मदर्स डे हर साल मई महीने के दूसरे रविवार के दिन पर मनाया जाता है। और इस दिन पर हर कोई बच्चा अपनी मां के लिए कुछ खास करने का प्रयास करता है। कई लोग अपनी मम्मियों को मदर्स डे पर स्पेशल गिफ्ट देते हैं। वो गिफ्ट मार्केट से खरीदी कुछ चीज तो अपने हाथों से बनाया कोई कार्ड, केक कुछ भी हो सकता है। बशर्ते आपका गिफ्ट प्यार से भरा हो, ऐसे में अगर आप भी इस बार कुछ यूनिक और मनमोहक गिफ्ट की तलाश में है। और अभी तक कुछ नहीं लिया या प्लान किया है तो यहाँ 10 बेहतरीन आइडियाज़ दिए गए हैं जो आपकी माँ को भावुक और खुश कर देंगे।

Top Mother's Day Gift Ideas

पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम या फोटो बुक

माँ के पसंदीदा पलों को एक सुंदर फोटो फ्रेम या फोटो बुक में संजोकर दें। इसमें परिवार की यादगार तस्वीरों को जोड़कर आप उन्हें एक भावुक उपहार दे सकते हैं।

हाथ से लिखा लेटर या ग्रीटिंग कार्ड

डिजिटल युग में हाथ से लिखा एक प्यार भरा पत्र या कार्ड माँ के दिल को छू जाएगा। इसमें आप उनके लिए अपनी भावनाएँ व्यक्त कर सकते हैं।

होममेड स्पेशल डिनर या केक

अगर आप खाना बनाने में सक्षम हैं, तो माँ के पसंदीदा व्यंजन या केक बनाकर उन्हें सरप्राइज दें। यह उपहार उनके लिए बेहद खास होगा। बेशक ही बाजार से मंगवाए हुए खाने से ज्यादा मां को आपके हाथ का बना खाना लगेगा। बशर्ते खाना बनाने के साथ साथ आप साफ सफाई का भी ख्याल रखें और मां का काम न बढाएं।

हर्बल गिफ्ट हैम्पर

माँ के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए आप उन्हें हर्बल टी, आयुर्वेदिक तेल, ड्राई फ्रूट्स या विटामिन्स का गिफ्ट हेम्पर दे सकते हैं। इस तरह की चीजें इन दिनों महिलाएं काफी पसंद कर रही हैं।

ज्वेलरी या कोई स्टाइलिश हैंडमेड एक्सेसरी

अगर आपकी माँ को ज्वैलरी पसंद है, तो उन्हें एक सुंदर सी चेन, झुमके या स्टाइलिश हैंडबैग गिफ्ट कर सकते हैं। इसी के साथ साथ इन दिनों मार्केट में खास हैंडमेड ज्वेलरी का भी ट्रेंड है। आप मम्मा को खुद से बनाए हुए ज्वेलरी पीसेस भी दे सकते हैं।

प्लांट या गार्डनिंग किट

अगर माँ को गार्डनिंग का शौक है, तो उन्हें एक खूबसूरत प्लांट या गार्डनिंग टूल्स का सेट देकर खुश कर सकते हैं। इसी के साथ साथ आप कोई अच्छा सा ब्यूटी किट भी गिफ्ट कर सकते हैं।

कस्टमाइज्ड म्यूजिक प्लेलिस्ट

अगर आपकी मां को गाने सुनने तो गाने का शौक है। तो उनके पसंदीदा गानों की एक प्लेलिस्ट बनाकर या उनकी यादों से जुड़े संगीत को कलेक्ट करके एक अनोखा उपहार दे सकते हैं। इसी के साथ साथ काराओके या माइक भी गिफ्ट किया जा सकता है।

बुक या कोई वाउचर

अगर माँ को पढ़ने का शौक है, तो उनकी पसंदीदा किताब या ऑनलाइन शॉपिंग या कोई कोर्स आदि का वाउचर दे सकते हैं। इससे वे अपनी पसंद की चीज पर कुछ समय लगा पाएंगी।

फैमिली ट्रिप

माँ के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए उन्हें छोटी सी ट्रिप प्लान की जा सकती है। अगर ट्रिप नहीं तो आप मां के साथ किसी भी प्यारी जगह पर पिकनिक या आउटिंग के लिए भी जा सकते हैं।

स्पा या मूवी डेट

स्पा या फिर मूवी डेट पर जाने का प्लान भी बहुत ही शानदार प्लान है। इन दिनों बिंज वॉच वाले कई रूम भी रेंट पर मिलते है। आप उनके लिए स्पेशल कस्टमाइज थिएटर रूम बुक कर सकते हैं।

माँ के प्यार को शब्दों में बयां करना मुश्किल है, लेकिन एक छोटा सा प्रयास उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। इस मदर्स डे, इन अनोखे गिफ्ट आइडियाज़ के जरिए अपनी माँ को खास महसूस कराएं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article