Happy Mother's Day Wishes in Sanskrit (संस्कृत में हैप्पी मदर्स डे, मदर्स डे विशेज इन संस्कृत): मदर्स डे (Mother’s Day) माँ के प्रति प्यार और आभार व्यक्त करने का एक खास अवसर है। इस दिन लोग अपनी माँ को शुभकामनाएं देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। हर साल मातृ दिवस मई महीने के दूसरे रविवार को सेलिब्रेट किया जाता है। आज मातृ दिवस के इस खास दिन पर यदि आप कुछ अलग और अनूठा करना चाहते हैं, तो संस्कृत भाषा में मदर्स डे विशेज (Mother’s Day Wishes in Sanskrit) भेज सकते हैं। संस्कृत दुनिया की सबसे प्राचीन भाषाओं में से एक है और इसमें दी गई शुभकामनाएं माँ के प्रति सम्मान को और बढ़ा देती हैं। यहां देखें हैप्पी मदर्स डे विशेज इन संस्कृत जो आपकी मम्मी को भी बहुत पसंद आएंगी और ये तरीका एकदम नया लगेगा।
मदर्स डे विशेज इन संस्कृत, Happy Mother's Day Wishes in Sanskrit
1. माता यस्य गृहे नास्ति,
बालः स निर्धनो यथा।
मातृहीनं जगत् सर्वं,
शून्यमेव न संशयः
अर्थ - माँ के बिना घर, धन के बिना बच्चे की तरह है। माँ के बिना दुनिया, सचमुच खाली है - इसमें कोई शक नहीं।
2. मातृपादरजः पुण्यं,
मातृभोजनमुत्तमम्।
मातृस्नेहः समुद्रोपमः,
मातृवाक्यं श्रुतोपमम्
अर्थ - माँ के पैरों की धूल पवित्र है, उसका भोजन दिव्य है। उसका प्रेम सागर के समान विशाल है, उसके शब्द वेदों के समान हैं।
3. मातृगर्भः प्रथमं धाम,
मातैव प्रथमा गुरुः।
मातृस्मृतिर्हि मोक्षाय,
मातृभक्तिः परं सुखम्
अर्थ - माँ का गर्भ ही प्रथम निवास है, वह प्रथम गुरु है। उसका स्मरण करने से मोक्ष मिलता है, उसकी भक्ति परम आनंद है
4. नमस्ते मातर्देवि,
त्वमेव परमं शिवम्।
त्वदीयप्रेमवर्षेण,
पावितं मे जीवनम्॥
अर्थ - आपको नमन, देवी माँ,
आप परम मंगलमय हैं।
आपकी प्रेम वर्षा मेरे पूरे जीवन को पवित्र बनाती है
5. सर्वतीर्थमयी माता,
सर्वदेवमयः पिता।
मातरं पितरं तस्मात्,
सर्वयत्नेन पूजयेत्
अर्थ - माँ सभी तीर्थों का प्रतीक है, पिता सभी देवताओं का प्रतीक है। इसलिए, उनकी पूजा करें अपने पूरे प्रयासों से..
6. यत्र माता तत्र सुखम्।
यत्र माता तत्र शान्तिः
अर्थ - जहाँ माँ होती है, वहाँ सुख होता है। जहाँ माँ होती है, वहाँ शांति होती है
7. त्वं मम प्रथमा गुरुः।
त्वं मम प्रथमा प्रेरणा।
धन्यवाद मातः
अर्थ - तुम मेरी पहली गुरु हो। तुम मेरी पहली प्रेरणा हो। धन्यवाद, माँ
8. माता स्वर्गः, माता धर्मः,
माता हि परमं तपः
अर्थ - माँ ही स्वर्ग है, माँ ही धर्म है, माँ ही सबसे बड़ा तप है
9. नास्ति मातृसमा छाया,
नास्ति मातृसमा गतिः।
नास्ति मातृसमं त्राणं,
नास्ति मातृसमा प्रीतिः
अर्थ - माँ जैसी कोई छाया नहीं, माँ जैसी कोई शरण नहीं, माँ जैसी कोई सुरक्षा नहीं, माँ जैसा कोई प्यार नहीं।
10. यत्र माता तत्र विज्ञानं,
यत्र माता तत्र धर्मः।
यत्र माता तत्र मुक्तिः,
मातृभक्तिः परमं तपः
अर्थ - जहाँ माँ है, वहाँ ज्ञान है, जहाँ माँ है, वहाँ धर्म है। जहाँ माँ है, वहाँ मुक्ति है - उसकी भक्ति सबसे बड़ी तपस्या है
मदर्स डे पर जरूर ही आपको अपनी मम्मी को खास संस्कृत में बधाई संदेश भेजने ही चाहिए।
