Happy Makar Sankranti Wishes Images (मकर संक्रांति की शुभकामनाएं): मकर संक्रांति का सूर्य उदय हो चुका है। यह सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का त्योहार है। आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे। इसका मतलब ये है कि सर्दियों की विदाई शुरू हो जाएगी। हालांकि संक्रांति के इस पर्व के कई बड़े महत्व है। यह त्योहार नई ऊर्जा और नई शुरुआत का भी प्रतीक है। लोग इस दिन स्नान और दान करते हैं। कई जगह खिचड़ी खाई जाती है तो कहीं संक्रांति के दिन दही चूड़ा खाने का चलन है। इस खास त्योहार पर लोग अपने घर-परिवार के लोगों और दोस्तों रिश्तेदारों को शुभकामना संदेश भी भेजते हैं। आप भी अपनों की मकर संक्रांति को और मजेदार बनाएं। भेजें मकर संक्रांति की शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी:
1. पल-पल सुनहरे फूल खिलें, कांटों से आप सदा दूर रहें,
मकर संक्रांति पर हमारी यही दुआ है।
शुभ मकर संक्रांति।
2. तिल-गुड़ की मिठास संग रिश्ते भी मीठे हों,
इस संक्रांति हर ख्वाब आपके जीते हों।
मकर संक्रांति की बहुत-बहुत शुभकामनाएं

खिचड़ी पर्व की शुभकामनाएं
3. बासमती चावल हों और उड़द की दाल,
घी की महकती खुशबू हो और आम का अचार,
दही बड़े की सुगंध के साथ हो अपनों का प्यार,
मुबारक हो आप सभी को खिचड़ी का ये त्यौहार।
4. पतंगों की तरह ऊंचा हो नाम आपका,
मकर संक्रांति करे जीवन रोशन आपका।
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
5. काट न सके कभी कोई पतंग आपकी, ना टूटे डोर विश्वास की,
छू लें आप जिंदगी की सारी कामयाबी, जैसे पतंग छूती है ऊंचाइयां आसमान की।
खिचड़ी की शुभकामनाएं

मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
6. तिल में मिठास, पतंगों में उड़ान,
मकर संक्रांति लाए खुशियों की पहचान।
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं
7. मीठे गुड़ में मिल गया तिल,
उड़ी पतंग और खिल गया दिल,
हर दिन सुख और शांति मिले आपको,
शुभ मकर संक्रांति।

मकर संक्रांति 2026 की बधाई
8. सूरज देव की कृपा बरसे हर बार,
मकर संक्रांति लाए खुशहाली अपार।
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं
9. गुड़ की मिठास और अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का त्योहार।
Happy Makar Sanskranti

हैप्पी मकर संक्रांति
10. नई शुरुआत, नई उम्मीद, संक्रांति का यह पर्व आपके लिए हो बहुत ही सुखद।
मकर संक्रांति की बधाई।
उम्मीद करते हैं कि मकर संक्रांति के ये शुभकामना संदेश आपके अपनों के त्योहार को और भी रंग और उमंगों से भरी कर देंगे। खिचड़ी, उत्तरायण और मकर संक्रांति की बधाई।
