लाइफस्टाइल

Makar Sankranti 2024 Wishes, Images: गुड़ और तिल की मिठास... मकर संक्रांति पर इन हिंदी विशेज के जरिए दें अपनों को बधाई, देखें हैप्पी मकर संक्रांति विशेज, इमेज

Makar Sankranti 2024 Wishes, Images: मकर संक्रांति का त्योहार अपने साथ बहुत सारी खुशियां तो रोशनी की नई किरण लेकर आती है। बेशक ही हर किसी के लिए पतंगों का त्योहार बहुत खास होता है, और इसी खास त्योहार को अपने अपनों के लिए और खास बनाने के लिए यहां देखें मकर संक्रांति के शुभकामना संदेश। देखें मकर संक्रांति 2024 विशेज, इमेज, कोट्स

Image

Makar sankranti 2024, makar sankranti wishes, Makar sankranti images

Happy Makar Sankranti 2024 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: साल 2024 में मकर संक्रांति का त्योहार दो दिन मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति को लेकर देश भर में बड़ी धूम देखने को मिल रही है। चारों ओर काई पो चे तो काटा हे.. लपेट की गूंज सुनाई दे रही है। बेशक ही ये पतंगों का त्योहार रिश्तों की पतंग में भी प्यार तो उत्साह ही हवा ला ही देता है। और अब इस बहुत खास त्योहार को अपने अपनों के लिए और खास बनाना है, तो हिंदी में शायराना अंदाज में उन्हें हैप्पी मकर संक्रांति विश करना तो बनता ही है। देखें मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं, मकर संक्रांति विशेज इन हिंदी।

मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं, Makar sankranti wishes, images

टूटे ना कभी डोर विश्वास की

छू लो आप ज़िन्दगी की सारी कामयाबी

जैसे पतंग छूती है ऊंचाइयां आसमान की।

हैप्पी मकर संक्रांति 2024!

गुड़ और तिल की मिठास

आसमां में उड़ान भरती पतंगों की आस

इस मकर संक्रांति आपके जीवन में ऐसा

हो उल्लास

मीठी बोली, मीठी जुबान

मकर संक्रांति पर यही है पैगाम

मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं!

बासमती चावल और उड़द की दाल

घी की महकती खुशबू हो और आम का अचार

दही बड़े की सुगंध के साथ हो अपनों का प्यार

मुबारक हो आप सभी को खिचड़ी का यह त्यौहार!

मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!

मंदिर की घंटी,

आरती की थाली

नदी के किनारे सूरज की लाली

ज़िन्दगी में आए खुशियों की बहार

आपको मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का त्यौहार!

हर पतंग जानती है अंत में कचरे मे जाना है

लेकिन उसके पहले आसमान छूकर दिखाना है

बस ज़िंदगी भी यही चाहती है

मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!

Makar Sankranti Images

Makar Sankranti Images

गंगा-यमुना के तट पर उमड़ा जन सैलाब,

भगवान सूर्य का आशीर्वाद,

यही है मकर संक्रांति के पर्व का उल्लास।

मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं!

त्यौहार नहीं होता है अपना पराया,

त्यौहार वही जिसे सबने मनाया,

तो मिला के गुड़ में तिल,

पतंग संग उड़ जाने दो दिल,

हैप्पी मकर संक्रांति!

Makar Sankranti Wishes

Makar Sankranti Wishes

मिठे मिठे गुड़ में मिल गया TiL

उड़ी पतंग और खिल गया DiL

चलो मिलकर बांटे खुशियां संग!

हैप्पी संक्रांति 2024!

पल पल सुनहरे फूल खिले

कभी ना हो कांटों का सामना

जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे

संक्रांति पर हमारी यही है शुभकामना!

हैप्पी संक्रांति 2024!

Makar Sankranti 2024

Makar Sankranti 2024

तिल हम हैं और गुड़ हैं आप

मिठाई हम हैं और मिठास हैं आप

मकर संक्रांति से हो रही है साल की शुरुआत

मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का त्यौहार!

आपको और आपके परिवार को मकर संक्रांति के त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article