Happy Mahashivratri 2024 Wishes Images, Messages, and Status: हिंदू मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि एक बहुत बड़ा त्योहार है। इसे देश के हर कोने में धूमधाम से मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर हर जगह जागरण और भंडारों का आयोजन होता है। इस साल 8 मार्च को यह पावन त्योहार मनाया जा रहा है। सुबह से ही श्रद्धालुओं का जमघट बाबा के द्वार में लग जाता है। भगवान की प्राथर्ना के बाद प्रसाद बंटता है और बाबा के नाम के जयकारे लगते हैं। इस दिन शिव जी के भक्त व्रत रखते हैं और मंदिर जाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। साथ ही लोग इस मौके पर आप अपने करीबियों, परिजनों और दोस्तों को शिवरात्रि की शुभकामना देते हैं और उनके सुखमय भविष्य की प्रार्थना करते हैं। यहां हम आपके लिए कुछ खास शुभकामना संदेश लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप भी इस मौके पर अपने प्रियजनों और दोस्तों को महाशिवरात्रि की आकर्षक तस्वीरों के साथ शुभकामना संदेश भेज सकते हैं-
Happy Mahashivratri 2024 Wishes Images, Messages, and Status -
1) काल भी तुम और महाकाल भी तुम
लोक भी तुम और त्रिलोक भी तुम
शिव भी तुम और सत्य भी तुम।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
2) अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चाण्डाल का
काल भी उसका क्या बिगाड़े
जो भक्त हो महाकाल का।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Mahashivratri 2023 Wishes Images
3) उग्र होते हैं तो करते हैं तांडव
नहीं तो सौम्यता से परिपूर्ण हैं त्रिशूलधारी।
हैप्पी महाशिवरात्रि
4) मैंने तेरा नाम ले लेकर ही सारे काम किए हैं
लोग समझते हैं कि मैं किस्मत वाला हूं
पर असल में तो भोले मेरा सारा काम बनाता है।
Happy Mahashivratri 2024
5) ये कैसी घटा छाई है
हवा में नई सुर्खी आई है
फैली है जो सुगंध हवा में
लगता है महादेव की महाशिवरात्रि आई है।
Happy Mahashivratri 2024

Mahashivratri Wishes For Whatsapp Status
6) सारा जग है प्रभु तेरी शरण में
सर झुकाते हैं शिव तेरे चरण में
हम बनें भोले की चरणों की धूल
आओ शिव जी पर चढ़ायें श्रद्धा के फूल।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
7) शिव की बनी रहे आप पर छाया
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया
मिले आपको वो सब अपनी जिन्दगी में
जो कभी किसी ने भी न पाया
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
8) भक्ति में है शक्ति बंधू
शक्ति में संसार है
त्रिलोक में है जिसकी चर्चा
उन शिव जी का यह त्योहार है।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Mahashivratri 2024 Messages In Hindi
9) महाशिवरात्रि पर करिए भोले भंडारी का जाप
महाकाल के जाप से धुल जाते हैं सारे पाप।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
10) तन की जाने
मन की जाने
जाने चित की चोरी
उस शिव के हाथ में हैं तेरी मेरी डोरी।
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
