Valmiki Jayanti 2024 Wishes: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल अश्विन पूर्णिमा यानी शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) के दिन महर्षि वाल्मीकि जयंती (Valmiki Jayanti) मनाई जाती है। इस साल महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती 17 अक्टूबर 2024 को मनाई जा रही है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक महर्षि वाल्मीकि ने 'रामायण' की रचना की थी। वाल्मीकि जयंती देश के कई राज्यों में बेहद धूम धाम के साथ मनाया जाता है। वाल्मीकि जयंती के मौके पर आप अपने करीबियों को ये बधाई संदेश भेजकर शुभकमनाएं दे सकते हैं।
Happy Valmiki Jayanti 2024 Wishes in Hindi
1. गुरु होता है सबसे महान
जो देता है सबको ज्ञान
आओ इस वाल्मीकि जयंती पर
करें अपने गुरु को प्रणाम
Happy Valmiki Jayanti
2. महर्षि वाल्मीकि सुनाए कथा भगवान की
कथा महापुराण रामायण की
सीता-राम, लक्षमण और हनुमान की
जय वाल्मीकि समाज की
जय महर्षि वाल्मीकि जी की
Valmiki Jayanti 2024
3. दर्शन देख देख मैं जीवा..
चरण धोए धोए मैं पीवा..
वाल्मीकि प्रभु सबसे ऊंचे.
मैं सबना तो नीवा !! जय वाल्मीकि
Happy Valmiki Jayanti
4. रामायण के हैं जो रचयिता
संस्कृत के हैं जो कवी महान
ऐसे हमारे पूज्य गुरुवर
जिनके चरणों में हमारा प्रणाम
Happy Valmiki Jayanti
5. गुरु हम सभी को देते हैं ज्ञान
गुरु होते हैं सबसे महान
वाल्मीकी जयंती के शुभ मौके पर
आओ अपने गुरु को करें प्रणाम
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं
6. महर्षि वाल्मीकि ने रामायण लिख
मानवता पर किया उपकार है
इसलिए वाल्मीकि जयंती पर
पूरा विश्व कर रहा नमस्कार है
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं
7. गुरु का दिया ज्ञान जीवन रुपी नाव को पार लगाता है
सत्य का ज्ञान देकर सुखमय जीवन जीना सिखाता है
वाल्मीकि जयंती 2024
8. गुरूवर वाल्मीकि ने ज्ञान की गंगा बहाई है
क्या आपने उसमें डुबकी लगाई है
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं
9. आपको ज्ञान मिले ऋषि वाल्मीकि से
धन-दौलत-वैभव मिले मां लक्ष्मी से
शक्ति मिले आदि शक्ति मां दुर्गा से
सुख-शांति और उन्नति मिले प्रभु श्री राम से
वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं
