लाइफस्टाइल

Happy Maha Navami 2022 Wishes, Shayari: दुर्गाष्टमी पर शायरी से भेजें शुभकामनाएं

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 09:16 PM IST

Happy Maha Navami 2022 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: देश में नवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। वैसे तो नवरात्रि का हर दिन बेहद खास होता है। लेकिन, अष्टमी, नवमी और दशमी का दिन बेहद खास माना जाता है। इस साल 4 अक्टूबर को नवमी पड़ रही है। इस मौके पर आप इस तरह से बधाई संदेश भेज सकते हैंं।

Image

दुर्गा मवमी की शायरी

Happy Maha Navami 2022 Wishes Shayari in Hindi: देश में इस समय नवरात्रि का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। लेकिन, इस त्योहार में अष्टमी और नवमी का खासा महत्व होता है। अष्टमी पर जहां लोग माहागौरी की पूजा करते हैं, वहीं नवमी पर सिद्धिदात्री का पूजन होता है। कुछ लोग जहां अष्टमी पर कन्या पूजन करते हैं, वहीं कुछ नवमी पर कन्या खिलाते हैं और उसके बाद अपना व्रत तोड़ते हैं। इसके अलावा लोग एक-दूसरे को मैसेज करके, फोन कर, संदेश भेजकर, स्टेट्स लगाकार शुभकामनाएं देते हैं। तो आप भी इस नवमी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और जानने वालों को इन मैसेज, कोट्स, शायरी, श्लोंको, स्टेट्स, वॉलपेपर के जरिए नवमी की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

लक्ष्मी का हाथ हो

सरस्वती का साथ हो

गणेश का निवास हो

मां दुर्गा के आशीर्वाद से

आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो।।

maha navami quotes

maha navami quotes

हर युग में मुनि ज्ञानी देते सबको यह उपदेश,

जो मां दुर्गा का मनन मन से करे उसके कटे कलेश।

देवी मां के कदम आपके घर में आएं

आप खुशी से नहाएं

परेशानियां आपसे आंखें चुराएं

दुर्गा नवमी की आपको ढेरों शुभकामनाएं।

दूर करे भय भक्त का दुर्गा मां का रूप,

बल और बुद्धि बढ़ाए मां देती सुख की धूप।

maha navami 2022 messages

maha navami 2022 messages

हे मां दुर्गा तू मुझे शक्ति दे

दिल में सदा तू भक्ति दे।

करूं पूजा तेरी मैं हर दम,

सभी बंधनों से तू मुझे मुक्ति दे।

मां की आराधना का यह पर्व है

मां के नौ रूपों की भक्ति का पर्व है

बिगड़े काम बनाने का पर्व है

भक्ति का दिया दिल में जलाने का पर्व है

सजा दो ये दरबार

मेरी माता आने वाली है,

प्रेम की ज्योति जलाकर

दुख-दर्द मिटाने वाली है।

maha navami 2022 images

maha navami 2022 images

सारा जहां है जिसकी शरण में

नमन है उस माताओं के चरण में

बने उस माता के चरणों की धूल

आओ मिलकर चढ़ाएं श्रद्धा के फूल।

राम को जीवन का परम सत्य मान,

जीवन पथ पर आगे बढ़ते चलो

प्रभु राम रहेंगे सदा आपके साथ,

भाग्य में सफलता का प्रभु देंगे यश मान।

लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार

हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार

नन्हे-नन्हे कदमों से

मां आए आपके द्वार

सारा जहां है जिसकी शरण में

नमन है उस मां के चरण में

हम हैं उस मां के चरणों की धूल

आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल

देवी के कदम आपके घर में आए

आप खुशहाली से नहाएं

परेशानिया आपसे आंखें चुराए

महानवमी की आपको शुभकामनाएं।।

लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार

हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार

नन्हे-नन्हे कदमों से

मां आए आपके द्वार

मुबारक हो आपको महानवमी का त्योहार।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article