लाइफस्टाइल

Happy Maha Ashtami 2022 Hindi Wishes: दुर्गाष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं संदेश

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 07:16 AM IST

Happy Maha Ashtami 2022 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: शारदीय नवरात्रि 2022 के आठवें दिन को महाष्टमी भी कहा जाता है। इस दिन महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन कन्या पूजन किया जाता है। वहीं, कई लोग नवरात्रि के व्रत का पारण करते हैं। इस दिन आप अपने करीबियों को मैसेज, फोटोज और शायरियों के जरिए बधाई दे सकते हैं।

Image

Maha Ashtami 2022

KEY HIGHLIGHTS
  • नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की पूजा की जाती है।
  • महाष्टमी के दिन घर में कन्या पूजन किया जाता है।
  • नवरात्रि के दिन आप अपने करीबियों को मैसेज भेज सकते हैं।

Happy Maha Ashtami 2022 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages: शारदीय नवरात्रि 2022 का आज आठवां दिन है। इसे महाष्टमी के रूप में मनाया जाता है। महाष्टमी के दिन मां गौरा की पूजा होती है। इस दिन कई घरों में कन्या पूजन कर कन्याओं को भोजन करा व्रत का पारण किया जाता। अष्टमी के मौके पर आप अपने करीबियों को कुछ मैसेज, फोटोज और शायरियों के जरिए इस खास दिन की बधाई दे सकते हैं। यहां पर देखें ऐसे ही कुछ विशेज।

महाष्टमी के दिन महागौरी की विधि विधान से पूजा करने से सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। इस दिन माता की पूजा करने से शरीर की दुख तकलीफ खत्म हो जाती है। महाष्टमी के दिन यदि कोई सच्चे मन से मां की अराधना करता है तो उसकी सारी दुख और तकलीफें दूर हो जाती है।

Maha Ashtami 2022 wishes

जिंदगी की हर तमन्ना हो पूरी,

कोई भी आरजू ना रहे अधूरी,

करते हे हाथ जोड़कर माँ दुर्गा से विनती

की आपकी हर मनोकामना हो पूरी

हैप्पी दुर्गा अष्टमी

मां की आराधना का यह पर्व है

मां के नौ रूपों की भक्ति का पर्व हैं

बिगड़े काम बनाने का पर्व हैं

भक्ति का दिया दिल में जलाने का पर्व हैं

शुभ दुर्गा अष्टमी 2022

देवी के कदम आपके घर में आये

आप खुशहाली से नहाये

परेशानिया आपसे आँखें चुराए

दुर्गा अष्टमी 2022 शुभकामनाएं

लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार

हर्षित हुआ मैं पुलकित हुआ संसार

गरबे की मस्ती खुशियों का भंडार

मुबारक हो दुर्गा अष्टमी का त्यौहार

हे माँ तुमसे विश्वास ना उठने देना

तेरी दुनिया में भय से जब सिमट जाऊ

चारो ओर अँधेरा ही अँधेरा घना पाऊ

बन के रोशनी तुम राह दिखा देना

शुभ अष्टमी 2022

मां भरती झोली खाली,

मां अम्बे वैष्णों वाली,

मां संकट हरने वाली,

मां विपदा हरने वाली,

सभी भक्तों को दुर्गाष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

चारों ओर है छाया अंधेरा

कर दे मां रोशन जीवन मेरा।

तुझ बिन कौन है यहां मेरा

तू जो आए सामने हो जाए सवेरा

महाष्टमी 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं

दूर की सुनती है

मां पास की सुनती है

मां तो आखिर मां है

मां तो हर मजबूर की सुनती हैं।

अष्टमी 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।

सर्वमंगल मांगल्ये

शिवे सवार्थ साधिके

शरण्येत्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते

महाष्टमी 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।

श्रद्धा भाव कभी कम ना करना

दुःख में हंसना गम ना करना

घट-घट की माँ जानन हारी

हर लेंगी सारी पीड़ा तुम्हारी

शुभ दुर्गा अष्टमी 2022

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article