लाइफस्टाइल

Top 5 Lohri Rangoli Designs 2026: हैप्पी लोहड़ी पाजी.. अग्नि के सामने बनाएं ये टॉप 5 पंजाबी रंगोली, देखें लोहड़ी रंगोली डिजाइन Images

Top 5 Lohri Rangoli Designs 2026: इंतजार की घड़ी खत्म हुई। आज लोग लोहड़ी सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस साल सोमवार, 13 जनवरी को लोहड़ी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर आप यहां दी गई टॉप 5 रंगोली के डिजाइन्स से अपना घर भी सजा सकते हैं।

Image

Lohri Rangoli Designs 2026 (pc: pinterest)

Top 5 Lohri Rangoli Designs 2026: लोहड़ी का त्योहार शाम में मनाने के लिए आप भी काफी ज्यादा एक्साइटेड होंगे। आज पंजाबियों का स्पेशल त्योहार लोहड़ी है। इस खास मौके पर घरों में रंग-बिरंगे पकवान बनते हैं। पंजाबी ट्रेडिशनल कपड़ें पहनकर लोग तैयार होते हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। इस खास मौके पर रंगोली बनाने की भी परंपरा है। रंगोली बनाकर त्योहार का मजा बढ़ जाता है। यहां आपके लिए लोहड़ी के टॉप 5 रंगोली डिजाइन्स हैं, जिन्हें आप अपने घर के आंगन और अग्नि के सामने बना सकते हैं। यहां देखें लोहड़ी के रंगोली डिजाइन फोटोज-

lohri agni rangoli image

lohri agni rangoli image

लोहड़ी पर आप ऐसी ढोलक वाली रंगोली बना सकते हं। दो ढोलकी के साथ डॉट की मदद से ये रंगोली बनाई जा सकती है। ये आपके घर की शोभा बढ़ाएगी।

beautiful lohri festival rangoli

beautiful lohri festival rangoli

अग्नि वाली रंगोली भी खूबसूरत दिखती है। इस रंगोली को बनाना काफी आसान है। इस रंगोली के आसपास आप दीये सजा सकते हैं और अपने त्योहार का मजा बढ़ा सकते हैं।

punjabi rangoli design

punjabi rangoli design

ढोलकी के साथ पेड़ और साथ में फूलों वाली रंगोली का ये बेस्ट डिजाइन है। इस डिजाइन को सबसे ज्यादा बनाया जाता है। इसे बनाने में 10 मिनट से ज्यादा का समय नहीं लगने वाला है।

simple rangoli design for lohri

simple rangoli design for lohri

अगर आपको छोटी सी रंगोली बनानी है तो आपको ये डिजाइन ट्राई करना चाहिए। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। इसे आप सिर्फ घर के आंगन ही नहीं चौखट पर भी बना सकते हैं।

dogra rangoli design image

dogra rangoli design image

चूंकि लोहड़ी मकर संक्रांति के तुरंत पहले मनाई जाती है, इसलिए आप लोहड़ी की रंगोली में पतंग का डिजाइन बना सकते हैं। ये डिजाइन स्क्वायर डिजाइन में अच्छी लगती है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article