लाइफस्टाइल

Happy Lohri 2023 Wishes: दिल के करीब हैं जो, उन्हें दिल से भेजें ये प्यार भरे लोहड़ी के मैसेज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2023, 11:51 AM IST

Happy Lohri 2023 Wishes: पूरे उत्तर भारत में लोहड़ी का पर्व 13 जनवरी को धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग खूब धूमधाम से उत्‍सव मनाते हैं। इस मौके पर अगर आप अपनों को बधाई मैसेज भेजना चाहते हैं तो यहां से कुछ संदेश और बधाइयां दे सकते हैं, जो उनके दिल को छू जाएंगे।

Image

लोहड़ी पर अपनों को भेजिए ये दिल को छू जाने वाले खास मैसेज

KEY HIGHLIGHTS
  • लोहड़ी पर दिल को छू जाने वाले मैसेज
  • इन खास संदेशों को आप अपने लवर, दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं
  • इन्हें मैसेज और ग्रीटिंग लेकर भी भेजा जा सकता है

Happy Lohri 2023 Wishes: मकर संक्रांति से 1 दिन पहले मनाया जाने वाला त्योहार लोहड़ी हर्ष और उल्लास अपने साथ लेकर आता है। यह त्योहार पहली नई फसल कटाई का त्योहार होता है। यह 13 जनवरी को मुख्य तौर पर हरियाणा, पंजाब में मनाया जाता है। कोरोना वायरस में फोन का इस्तेमाल बढ़ गया है, जिसकी वजह से सुबह सुबह उठते ही लोग अपने फोन पर त्योहार से संबंधित संदेशों का इंतजार करते हैं व खुद भी संदेश भेजते हैं। तो ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं ऐसे ही प्रेम भरे संदेश, जिन्हें आप मैसेज और ग्रीटिंग लेकर भी भेज सकते हैं। इन सभी विशेज को फैमिली, दोस्तों और प्रेमिका को भेजकर इस त्योहार को और भी खास बनाएं।

लोहड़ी की शुभकामनाएं -

1-लोहड़ी आप और आपके परिवार के लिए खुशियां और समृद्धि लाए। लोहड़ी की शुभकामनाएं।

2-लोहड़ी के इस पावन मौके पर मैं आपके परिवार और आपके बेहतर स्वास्थ्य सुख शांति व समृद्धि की कामना करता हूं। लोहड़ी की शुभकामनाएं।

3-जोश और उल्लास का यह त्योहार आपके जीवन को ढेर सारी ऊर्जा और उत्साह से भर दे। आपकी और आपके प्रियजनों के सुख और आनंद लाने में मदद करें। लोहड़ी की शुभकामनाएं।

4-यह लोहड़ी की आग आपके सभी दुख और बुरी नजर को जला दे और आपकी दुनिया को खुशी की रोशनी से रोशन कर दे, हैप्पी लोहड़ी।

5-मुंगफली की खुशबू और गुड़ की मिठास, मक्के की रोटी और सरसों का साग, दिल की खुशी से अपनों का इंतजार, मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्यौहार।

6-इस बार की लोहड़ी आपके जीवन में हर आनंद लाए। आपके सभी सपनों को वास्तविकता में बदले और सभी प्रयासों को महान उपलब्धियों में बदलने का अवसर दे।

7-लोहड़ी के पावन त्योहार पर मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि यह आपके दुख के सभी क्षणों को जला दे और आपके जीवन को खुशियों से भर दे।

8-आपकी लाइफ का हर दिन खास हो, आप आनंद और खुशियों से भरी मुस्कान से धन्य हों, हैप्पी लोहड़ी।

लोहड़ी का त्योहार उत्तर भारत में मनाया जाता है, जो मकर संक्रांति के ठीक एक दिन पहले सेलिब्रेट होता है। इस दिन घर के सभी सदस्य अलाव के किनारे बैठते हैं, फिर गजक, मूंगफली, रेवड़ी खाते हैं और पूजा करते हैं। कुल मिलाकर एकदम जोश वाले जश्न का माहौल होता है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article