लाइफस्टाइल

Happy Kanwar Yatra 2023 Wishes: सारे दुख सारे कष्ट भाग जाते हैं..., भोले के भक्तों को दें कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 5, 2023, 06:59 AM IST

Happy Kanwar Yatra 2023 Wishes, Quotes, Shayari in Hindi: सावन का महीना शुरू हो चुका है। भगवान शिव को समर्पित इस महीने में कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व है। इस अवसर पर आप भोले के भक्तों को कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

Image

Happy Kawad Yatra 2023 Wishes, Images

Happy Kanwar Yatra 2023 Wishes, Quotes, Shayari in Hindi: सावन का महीना शुरू हो चुका है और आज यानी 05 जुलाई को सावन महीने का दूसरा दिन है। भगवान शिव को समर्पित इस महीने में कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व है। लोग अपने घरों से पवित्र नदी का जल लेने निकलते हैं और वहां से पैदल यात्रा करते हुए कांवड़ यानी जल लेकर आते हैं और भगवान शंकर का जलाभिषेक करते हैं। कांवड़ यात्रा की शुरुआत 4 जुलाई से हो गई है और जगह जगह कांवड़ यात्रा के लिए रूट मैप (Kanwar Yatra Route MAP) तय कर दिये गए हैं। कांवड़िए भगवान शंकर के लिए जल लाने निकल चुके हैं। इस अवसर पर आप भोले के भक्तों को कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

Happy Kanwar Yatra Wishes in Hindi

सारे दुख सारे कष्ट सारे रोग भाग जाते हैं

जब सावन में बाबा भोलेनाथ जाग जाते हैं।

Happy Kawad Yatra 2023

शिव की महिमा अपरम्पार

शिव करते सबका उद्धार

उनकी कृपा आप पर सदा बनी रहे और

भोले शंकर आपके जीवन में खुशियां ही भर दें।

Happy Kanwar Yatra 2023

Happy Kanwar Yatra Shayari in Hindi

कर्ता करे ना कर सके,

शिव करे सो होय,

तीन लोक नौ खंड में,

महाकाल से बड़ा ना कोय।

Happy Kawad Yatra 2023

शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है,

शिव शक्ति है, शिव भक्ति है,

आओ सावन में भगवान शिव का नमन करें

उनका आशीर्वाद हम सब पर बना रहे।

Happy Kanwar Yatra 2023

Happy Kanwar Yatra Quotes in Hindi

जो भोले की कांवड़ लाते हैं,

वो जीवन में सुख पाते हैं।

Happy Kawad Yatra 2023

एक पुष्प, एक बेलपत्र

एक लोटा जल की धार

कर दे सबका उद्धार।

Happy Kawad Yatra 2023

Happy Kawad Yatra status in Hindi

भोलेनाथ की बनी रहे आप पर छाया

पलट दे जो आपकी किस्मत की काया

मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में

जो कभी किसी ने नहीं पाया।

Happy Kawad Yatra 2023

कांवड़ लाने वालों से होते हैं भोले खुश

भरते हैं उनकी झोली, जीवन में देते सुख।

Happy Kawad Yatra 2023

Happy Kawad Yatra subhkamna sandesh

विश्व का कण-कण शिव मय हो

अब हर शक्ति का अवतार उठे

जल, थल और अंबर से फिर

बम बम भोले की जय जयकार उठे।

Happy Kawad Yatra 2023

है हाथ में डमरू जिनके

और काला नाग है साथ

है जिसकी लीला अपरंपार

वो हैं भोले नाथ।

Happy Kanwar Yatra 2023

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article